भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान लोगों का जीवन बचाने का अभियान

  • भोपाल जिले की मंडल कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा

भोपाल। भाजपा (BJP) का आयाम बहुत बड़ा है। भाजपा हमेशा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है। कोविड के दौरान पार्टी ने सेवा ही संगठन के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा सेवा अभियान चलाया। आज कोरोना (Corona) की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान’ (National Health Volunteer Campaign) के माध्यम से बूथ स्तर तक प्रशिक्षित टोली खड़ी कर रही है। आज भाजपा का यह अभियान लोगों के जीवन बचाने और ताकत देने का अभियान है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (MP Vishnudutt Sharma) ने रविवार को भोपाल जिले की मंडल कार्यशाला में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (BJP State Office), पं. दीनदयाल परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले के अरेरा एवं टैगोर, तात्या टोपे, पंचशील मंडल, के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (State President Vishnudutt Sharma), अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री सरतेंदू तिवारी (State General Secretary Sartendu Tiwari) एवं डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने संबोधित किया। विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भूमिका निभाई।



राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) जी ने सेवा ही संगठन अभियान का आव्हान किया, तो कार्यकर्ता सेवा कार्य में लग गये। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से नंगे पांव चल रहे श्रमिकों को चप्पल पहनाने का काम किया तो नि:शुल्क राशन और भोजन वितरण का अभियान भी हाथ में लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति तो हम करते रहेंगे, लेकिन हमारा धर्म राजनीति के साथ सामाजिक भूमिका का निर्वहन करते रहना है। पूरी दुनिया में पहली बार ऐसे संकट में किसी राजनीति दल ने इतनी प्रभावी सामाजिक भूमिका निभाई तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। कोरोना लहर (Corona Wave) में व्यापक संकट था, लेकिन संगठन ने आपदा प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित टास्क फोर्स ने मिलकर काम किया। जिसके सार्थक परिणाम सामने आये।

लोगों को जागरूक कर सकारात्मक वातावरण बनायेंगे स्वास्थ्य स्वयंसेवक
श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट की संभावित तीसरी लहर को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने हर बूथ पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक खड़ा करने का जो विजन दिया है, उसमें हम सफल हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रदेश के 65 हजार बूथों तक पहुंचेगा। मुझे खुशी है कि आज 34 हजार से अधिक बूथों तक हम पहुंच चुके हैं। 1 लाख, 10 हजार से अधिक लोगों का अभियान के अंतर्गत पंजीयन हो चुका है और 1070 मंडलों में डॉक्टर्स सूचीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रत्येक बूथ के लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण करेंगे और कोविड के प्रति लोगों को जागरूक कर सकारात्मक वातावरण बनायेंगे। लोगों को कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में पूरे प्रदेश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा हुआ है। आप लोगों की बूथ पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे निभाने के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करें।

Share:

Next Post

अब आसानी से नहीं खोल सकेंगे फर्जी कंपनी

Mon Sep 6 , 2021
शेल या फर्जी कंपनियों पर शिकंजा कसने जीएसटी (माल एवं सेवा कर) विभाग ने बनाया नया नियम कंपनी के रजिस्टर्ड कार्यालय के नाम और पते का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे जीएसटी के अधिकारी, ऑन स्पॉट होगी जियो-टैगिंग भोपाल। ऐसे करदाता जो अभी तक शेल या फर्जी कंपनी (Fake Company) बनाकर टैक्स की चोरी कर लेते थे, […]