देश

मुंबई में रविवार-सोमवार को भीषण बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी


मुंबई। मुंबई में भीषण बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुनिसिपल कॉरपोरेशन (municipal corporation) ने शुक्रवार को मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर कहा है कि शहर में 13-14 जून को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। लिहाजा नेवी, कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ को भी सतर्क कर दिया गया है। बीएमसी ने कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर आने की कड़ी हिदायत दी है।

वहीं बेस्ट और अडानी इलेक्ट्रिसिटी सबस्टेशन्स (electricity substation) को भी मौसम को लेकर चेतावनी दी गर्ई है। शहर के फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। दरअसल बीएमसी का ये कदम शुक्रवार को मौसम विभाग की उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई और आस-पास के इलाकों में रविवार और सोमवार को भीषण बारिश की आशंका है। कुछ इसी तरह की भविष्यवाणी राज्य के तटीय इलाकों रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए भी गई है।

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (red alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून के दौरान 18 दिन हाई टाइड आने की संभावना है। इस दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई 10 मीटर तक जा सकती है। इनमें 6 दिन तो सिर्फ जून महीने में ही है हाई टाइड का खतरा है


पहली बारिश में शहर के हो गए थे बुरे हालात
बीते बुधवार को पहली बारिश में ही शहर तरबतर हो गया, बेहद बुरे हालात हो गए। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगोंं को परेशापी का समाना करना पवड़ा। यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े। कई चालकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर हुए। लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुयीं जो केवल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए संचालित है।

Share:

Next Post

मेनका गांधी का दावा- मैंने पहले ही कहा था कि देश में आएगा ब्लैक-व्हाइट फंगस

Sat Jun 12 , 2021
सुल्तानपुर। बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (BJP MP and former Union Minister Maneka Gandhi) ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर अपने चार दिवसीय दौरे पर पहुंची मेनका गांधी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने तीन साल […]