बड़ी खबर

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, तीन मंजिला इमारत गिरी, 17 की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाके रखी है। जानकारी के मुताबकि, भारी से भारी बारिश के चलते अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से यहां का बुरा हाल है। कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है।

देर रात भारी बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादरी इलाके (Qadri area) में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इमारत के मलबे में अब भी चार से ज्यादा लोग फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अंचल निरीक्षक सत्यबाबू ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।  



वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तिरुपति के टैंपल टाउन का है, जिसमें दिखाया गया कि बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। तिरुपति के बाहरी इलाके में स्थित स्वर्णमुखी नदी में बाढ़ आ गई है और जलाशयों में पानी भर गया है। कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है। घाट रोड और तिरुमाला हिल्स(Tirumala Hills) के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है और बचाव कार्य जोरों पर है।

बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। रायलसीमा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले(Anantapur District) प्रभावित हुए हैं। बता दें कि गुरुवार से बारिश थमी नहीं है और चेयुरु नदी उफान पर है। इसके चलते कडप्पा एयरपोर्ट को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।   

Share:

Next Post

प्राचीन माया सभ्‍यता में कैसे बनता था नमक? वैज्ञानिकों को खोज में मिला रहस्‍यमयी 'किचन'

Sat Nov 20 , 2021
वॉशिंगटन। प्राचीन माया सभ्यता के मंदिर और कई पुरातत्व स्थल सेंट्रल अमेरिका के वर्षावनों में स्थित हैं। पत्थरों पर उकेरे गए माया सभ्यता से जुड़े शाही नेताओं के रेकॉर्ड भी यहां देखे जा सकते हैं। सबूतों और अध्ययन से पता चलता है कि माया सभ्यता में संपन्नता थी लेकिन उनके पास दैनिक जीवन के लिए […]