img-fluid

‘अरे ओ मोटाभाई… दिल्ली लौट जाओ’-महुआ मोइत्रा का अमित शाह पर तंज, बंगाल चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी

April 26, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल (West Bengal, election atmosphere) में बयानबाजी तेज हो गई है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद सभी दल अगले चरण की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें “दिल्ली वापस जाने” की नसीहत दे डाली।

क्या बोलीं महुआ मोइत्रा?

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा-“अरे ओ मोटाभाई… तुम… सुनो… जरा दिल्ली वापस जाओ।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ शाह की रैली का वीडियो भी साझा किया।

अमित शाह के बयान पर विवाद

दरअसल, पूर्वी वर्धमान में एक चुनावी रैली के दौरान अमित शाह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पश्चिम बंगाल पुलिस पर टिप्पणी करते नजर आए। उन्होंने मंच से कहा-“अरे ओ पुलिस… इसको वापस खींचो… बंगाल पुलिस जरा वापस जाओ…”। इसी बयान को लेकर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है।



  • टीएमसी का पलटवार जारी

    इस मुद्दे पर ममता बनर्जी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने शाह के “दीदी के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे” वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    शाह का चुनावी दावा

    वहीं अमित शाह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी पहले चरण में बढ़त बना चुकी है और 152 में से 110 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को, खासकर मतुआ समुदाय के लिए, जल्द लागू किया जाएगा।

    बंगाल के चुनावी रण में इस तरह के तीखे बयान अब सियासी तापमान को और बढ़ा रहे हैं, जहां हर बयान वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share:

  • US: ट्रंप के कॉरेस्पोंडेंट डिनर कार्यक्रम में अंधाधुंध फायरिंग... एक हमलावर गिरफ्तार

    Sun Apr 26 , 2026
    वॉशिंगटन। वाशिंगटन हिल्टन होटल में शनिवार की रात 8:45 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) के करीब कॉरेस्पोंडेंट डिनर कार्यक्रम (Correspondent Dinner Program) के दौरान जोरदार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) , उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (Vice President J.D. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved