जीवनशैली

हिना खान ने शेयर किया होम मेड वैक्‍स बनाने का तरीका

कोरोना वायरस की वह से पार्लर में जाना सही नहीं माना जा रहा है। सेफ्टी के लिए महिलाएं पार्लर नहीं जा रही हैं। ऐसे में अनचाहे बालों को हटाना और वैक्सिंग कराना काफी जरुरी हो गया है। घर पर आसानी से वैक्स बना सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ने घर पर वैक्स करने का तरीका बताया है। घर पर आप शक्कर, नींबू की मदद से वैक्स बना सकते हैं। चलिए जानते है वैक्स बनाने का तरीका।

होम मेड वैक्स

होम मेड वैक्स बनाने के लिए आपको शक्कर नींबू का रस और पानी लें। 1 कप शक्कर, आधा कप नींबू का रस और 1 कप पानी लें।

वैक्स बनाने का तरीका

सबसे पहले एक मोटा बॉइलिंग पैन लेना, अब सभी इंग्रीडिंयट्स को मीडिम आंच में पकाएं और एक चम्मच की मदद से चलाते रहे। हिना खान ने बताया है कि वैक्स को लगातार चलाते रहना क्योंकि सिर्फ यही तरीका है परफेक्ट होम मेड वैक्स बनाने का। वैक्स चलाते समय ध्यान देना चाहिए कि बर्तन के साइड में अगर शक्कर जमने लगे तो उसे हटा देना है। वैक्स को बनने में 10-15 मिनट लग सकते हैं। वैक्स गाढे होने पर गैस बंद कर दें। इसके बाद आप इस वैक्स को अलग बर्तन में निकाल लें। वैक्स का यूज करते समय ध्यान दे कि आप ज्यादा गर्म वैक्स का यूज ना करें। वैक्स को ठंडा होने दे उसके बाद वैक्स का यूज करें।

होम मेड वैक्स का फायदे

घर पर होम मेड वैक्स बनाने से पैसों की बचत होती है। साथ ही घर में बनाएं वैक्स में केमिकल का यूज नहीं होता है जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है।

Share:

Next Post

चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 का एक साल पूरा

Fri Aug 21 , 2020
नई दिल्ली । चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में चारों ओर परिक्रमा करते हुए एक वर्ष पूरा कर लिया है। इसने ठीक एक साल पहले 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था लेकिन 7 सितम्बर को लैंडर विक्रम की चंद्रमा की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग न हो पाने से भारत का यह […]