विदेश

यूक्रेन में फंसे अप्रवासी भारतीयों की मदद करेगा हिन्दू स्वयंसेवक संघ

कीव। यूक्रेन (Ukraine) में बसे अप्रवासी भारतीयों की मदद के लिए वहां सक्रिय हिन्दू स्वयंसेवक संघ (Hindu Swayamsevak Sangh) आगे आया है। हिन्दू स्वयंसेवक संघ (Hindu Swayamsevak Sangh) ने वहां रह रहे अप्रवासी भारतीयों के बीच एक गूगल फॉर्म (google forms) जारी किया है, ताकि उनका ब्यौरा जुटाकर मदद की जा सके। सहयोग के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिसके दो मोबाइल नंबर जारी किये गए हैं।



रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से वहां बसे भारतीय परेशान हैं। एक आंकलन के अनुसार यूक्रेन में युद्ध से पहले 22 हजार से अधिक भारतीय रह रहे थे। युद्ध के बादल छाने पर उनमें से चार हजार के आसपास भारतीय वापस आ गए थे। इसके बावजूद युद्धरत यूक्रेन में 18 हजार से अधिक भारतीय अब भी फंसे हुए हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने की कोशिश में लगी है। इस बीच हिन्दुओं की संस्था हिन्दू स्वयंसेवक संघ भी अप्रवासी भारतीयों की मदद के लिए प्रबंध में जुट गया है।

भारत में सक्रिय संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक अधिष्ठान का हिस्सा माने जाने वाले हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए संपर्क अभियान शुरू किया है। विद्यार्थियों को सुरक्षित करने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए काउंसलिंग हो रही है। हिन्दू स्वयंसेवक संघ की ओर से एक गूगल फॉर्म भी जारी किया गया है। उसे भर कर भेजने पर हिन्दू स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तुरंत उस अप्रवासी भारतीय परिवार से संपर्क करेंगे। इसके अलावा एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में सूर्यमणि (मोबाइल 380731008108) और विपुल (मोबाइल 380963206366) से संपर्क किया जा सकता है। एजेंसी

Share:

Next Post

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में रूस की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई

Sat Feb 26 , 2022
मास्को/कीव। रूसी सेनाओं (Russian armies) ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर समुद्री, जमीन, हवाई (water, land and sky) रास्ते से जबर्दस्त हमला कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप (Europe) में यह सबसे बड़ा सैन्य हमला है। इस हमले में दोनों पक्षों ने भारी क्षति का दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैकड़ों लोग हताहत […]