भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हिंदुत्व शब्द से हिन्दुओं का कोई लेना-देना नहीं

  • दिग्विजय सिंह ने कहा… मैंने कभी हिन्दू या भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कभी हिन्दू या भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नही किया। मैंने संघ प्रायोजित आतंकवाद कहा है। मैं कभी न हिन्दू विरोधी था न कभी हिन्दू विरोधी रहूंगा। हमारे यहां हिन्दू- मुस्लिम दोनों ने एक दूसरे के धार्मिक स्थल तोड़े है। हिंदुत्व शब्द किसी भी ग्रथं में नही मिलता है। सावरकर जी ने हिंदुत्व शब्द अपने इस्तेमाल के लिए गढ़ा है। हिंदुत्व शब्द से हिन्दुओं का कोई लेना-देना नही है। धर्म का उपयोग राजनीति के लिए किया जाए हम उसके खिलाफ है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं धार्मिक प्रवृत्ति के विचारों वाले परिवार से हूं। पिताजी महात्मा गांधी से प्रभावित थे।


मेरी मां धार्मिक प्रवृत्ति वाली थी। राजमाता ने मुझसे कहा था कि जनसंघ में आ जाओ। दिग्विजय सिंह लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में इंदौर में युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में उन्होंने संघ की तुलना दीमक से कर दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि संघ कोई पंजीकृत संस्था नहीं है और न ही सदस्य बनाती है। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे संघ के लिए काम करते थे, यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की थी। दिग्विजय? सिंह के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने भी पलटवार करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में दीमक बता दिया था।

Share:

Next Post

होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी पर जोर

Thu Jan 13 , 2022
प्रदेश में 13 हजार 862 मरीज घर में ले रहे उपचार भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तीसरी लहर में प्रदेश में कोरोना के 14 हजार 413 मरीजों में से अधिकांश 13 हजार 862 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट एवं टेली कंसल्टेशन की सुविधा प्रदान की गई है। साथ […]