उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

होली मनी उत्साह के साथ..अब पंचमी का इंतजार

  • कल धुलेंडी पर समाजों की गेर निकली-एसपी ने घोड़े पर सवार होकर देखी सुरक्षा व्यवस्था-शांति रही

उज्जैन। धुलेंडी पर्व पर नगर में शांति रही और पिछले दिनों शांति समिति की बैठक हुई थी जिसमें सभी पर्व सौहाद्र्र के साथ मनाने की अपील की गई थी। कल अधिकारियों ने भी विभिन्न पाइंट पर जाकर चैकिंग तथा अधिकांश लोग घरों पर रहे और सउ़कों पर सन्नाटा रहा। धुलेंडी पर रंग गुलाल कम खेला जाता है तथा असली होली 12 मार्च को उज्जैन में रंगपंचमी पर होगी जिसकी तैयारियाँ अभी से शुरु हो गई है। कल धुलेंडी पर लोगों ने खुलकर होली खेली। सुबह से पूरे शहर में रंग और गुलाल के साथ होली मनाने का दौर शुरु हो गया। दिनभर होली की मस्ती में लोग रंगे हुए नजर आए। अब रंगपंचमी पर पूरा शहर रंगे से सराबोर नजर आएगा। कल धुलेंडी का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में कई समाजों की गेर निकली जो गमी वाले परिवारों में पहुँची और रंग डाला।



इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने होली उत्सव मनाए वहीं शहरवासी भी होली के रंग में रंगे नजर आए और शाम तक लोग गुलाल से रंगे घूमते रहे। दिनभर होली की मस्ती लोगों में नजर आई। कल होली का पर्व निपटने के बाद अब रंगपंचमी का इंतजार लोगों को है। होली से ज्यादा उत्साह रंगपंचमी पर देखा जाता है। शहर में देवासगेट पर कढ़ाव की होली होती है और डाँस का आयोजन होता है। इसी के साथ अन्य प्रमुख चौराहे देवासगेट चौराहा, दौलतगंज चौराहा और फ्रीगंज क्षेत्र में भी जमकर रंगपंचमी के आयोजन होते हैं। रंगपंचमी पर शाम तक जमकर रंग उड़ते रहते हैं। इसके अलावा शहीद पार्क, महाकाल क्षेत्र में और देवास रोड पर भी रंगपंचमी पर आयोजन होंगे। देवासगेट पर अरुण वर्मा मित्र मंडल द्वारा कढ़ाव की होली मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है और यहाँ पर फव्वारा डांस के साथ लोगों को कढ़ाव में डुबाकर रंगपंचमी की मस्ती की जाएगी। इसके अलावा शाम को महाकाल से रंगारंग गैर निकलेगी और ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा।

Share:

Next Post

चिंतामण की पहली जत्रा कल हुई, भीड़ रही

Thu Mar 9 , 2023
इस बार 5 जत्रा होगी मंदिर पर उज्जैन। चैत्र मास के पहले बुधवार से भगवान श्री चिंतामण गणेश की चैत्र मास की जत्राओं का क्रम शुरु हो गया है। कल तड़के 4 बजे से ही चिंतामण गणेश मंदिर के पट खुल गए थे और गणेशजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया। सुबह से देर रात श्रद्धालु […]