img-fluid

सऊदी अरब को हूतियों ने दिया झटका, F-15 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा…

September 16, 2026

नई दिल्ली. यमन (Yemen) में हूतियों (Houthis) और सऊदी (Saudi Arabia) नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच लड़ाई और तेज हो गई है. हूतियों ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यमन के मारिब गवर्नरेट के आसमान में सऊदी अरब का F-15 फाइटर जेट (F-15 fighter jet) मार गिराया. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि यह लड़ाकू विमान उनके खिलाफ चल रहे सैन्य ऑपरेशन के दौरान हमले के लिए आया था.

याह्या सरी के मुताबिक, सऊदी F-15 यमन के मारिब इलाके में हूतियों के खिलाफ हवाई कार्रवाई कर रहा था. इसी दौरान हूती बलों ने उसे निशाना बनाया. उनका दावा है कि विमान को स्थानीय स्तर पर बनाई गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से गिराया गया. F-15 जेट सऊदी अरब ने अमेरिका से खरीदा था.


  • हूती ने मिसाइल मारकर सऊदी फाइटर जेट को मार गिराया
    अल जजीरा ने हूती सूत्रों के हवाले से बताया कि यह लड़ाकू विमान मारिब के उत्तर-पश्चिम में माउंट हेलान के पास गिराया गया. हालांकि, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की तरफ से हूतियों के इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसलिए फिलहाल सऊदी फाइटर जेट को मार गिराए जाने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

    हूतियों ने यह भी दावा किया कि विमान गिराए जाने के बाद उसके मलबे की तलाश में पहुंचे दो और सऊदी F-15 लड़ाकू विमानों को भी उनके लड़ाकों ने निशाना बनाया. हूती प्रवक्ता ने कहा कि इन दोनों विमानों के साथ भी उनकी सेना की भिड़ंत हुई.

    सऊदी ने यमन में किए 450 से ज्यादा हवाई हमले
    हूती सैन्य प्रवक्ता ने पिछले एक हफ्ते में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की तरफ से किए गए हवाई हमलों का भी दावा किया. याह्या सरी के मुताबिक, इस दौरान सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के अलग-अलग इलाकों में 450 से ज्यादा हवाई हमले किए.

    इन हमलों में ताइज, लहज, अल-जौफ, हज्जाह, मारिब, सादा और अल-बायदा को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है. हूती प्रवक्ता ने कहा कि इन हवाई हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की घटनाएं भी हुई हैं.

    हूतियों ने कहा है कि वह यमन के हवाई क्षेत्र और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगे. याह्या सरी ने कहा कि उनकी सेना किसी भी तरह के हमले या हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का उपलब्ध सभी तरीकों से मुकाबला करेगी.

    यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब यमन में हूतियों और सऊदी समर्थित बलों के बीच जमीनी और हवाई लड़ाई लगातार बढ़ रही है. हूतियों के बढ़ते हमलों के बाद सऊदी अरब भी अपने सैन्य अभियान तेज कर रहा है. अब F-15 लड़ाकू विमान गिराए जाने का यह दावा दोनों पक्षों के बीच बढ़ते सैन्य टकराव को दिखाता है.

    Share:

  • गणपति विसर्जन में सलमान खान से हुई छोटी सी चूक अर्पिता ने टोका फिर पूरे विधि-विधान से की आरती

    Wed Sep 16 , 2026
    नई दिल्ली। मुंबई में खान परिवार (The Khan family)के घर गणपति बप्पा (Ganpati Bappa)की विदाई (Farewell)का मौका खास रहा।(Sohail Khan) सोहेल खान ने इस बार अपने घर गणपति बप्पा (Ganpati Bappa)की स्थापना की थी और पूरे परिवार ने मिलकर धूमधाम से विसर्जन किया। इस मौके पर सलमान खान भी अपनी फिल्म की शूटिंग से समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved