उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल में भारी भीड़… अच्छी वर्षा के लिए हुआ था अनुष्ठान

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से शुरु हुए महाअनुष्ठान की आज 5वें दिन दोपहर में पूर्णाहुति होगी। महाकाल की यज्ञशाला में सुबह से इसकी तैयारी हो गई है और देवताओं के मंडलों का पूजन किया जा रहा है। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह अनुष्ठान शुरु हुआ था। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि मंदिर में अनुष्ठान के दौरान कई बार प्रवेश भी रोकना पड़ा।



महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश की कामना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर में 5 दिवसीय महाअनुष्ठान किया जा रहा है। इसमें पहली बार लगातार 5 दिन भगवान पर सतत जलधारा प्रवाहित की जा रही है। पुजारी पुरोहित और ब्राह्मणजन मंत्रोच्चार के साथ महाअनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। 5 दिवसीय अनुष्ठान का आज अंतिम दिन है और दोपहर बाद पूर्णाहुति होना है। पूर्णाहुति के लिए महाकालेश्वर मंदिर की यज्ञ शाला में सुबह से तैयारियाँ पूरी हो गई है। यहाँ सभी देवताओं के मंडलों का पूजन सुबह से चल रहा है और दोपहर बाद महाअनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। अनुष्ठान के चलते इधर आज भी महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए नंदी हाल में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद कल से दर्शन व्यवस्था फिर बहाल हो जाएगी।

Share:

Next Post

कमलनाथ कल हेलीकॉप्टर से पहुँचेंगे..शहीद पार्क पर आमसभा

Mon Jun 27 , 2022
भाजपा सरकार को घेरेंगे एवं प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे-चार घंटे रुकेंगे शहर में उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुँचेंगे तथा वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में शहीद पार्क पर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। उज्जैन आते ही वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाएँगे। नगर निगम चुनाव में पार्टी […]