क्राइम जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

सैकड़ों प्रदर्शकारियों ने अम्बाह थाने पर किया पथराव, वाहनों में की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात  

मुरैना। सडक़ पर शव रखकर हत्या का मामला दर्ज (Case registered for murder by keeping dead body on road) करने की मांग कर रहे युवकों ने गुरुवार को अम्बाह थाने का घेराव (Ambah police station) कर पथराव कर दिया। पुलिस के अनेकों वाहन सहित निजी वाहन भी दर्जनों की संख्या में क्षतिग्रस्त हुये हैं। शाम तक प्रदर्शनकारियों का कब्जा अम्बाह के मुरैना तिराहा, पोरसा चौराहा तथा जग्गा चौराहे पर बना हुआ है। वहीं सैकड़ों की संख्या में उत्पाती युवक थाने को घेरे हुये हैं। हालात यह है कि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे दिमनी विधायक रविन्द्र सिंह तोमर भिडोसा भी बेबस-लाचार दिखाई दिये। पुलिस बल ने स्वयं जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों को सुरक्षित रखने के लिये थाने का दरवाजा बंद कर दिया। उपद्रवियों की संख्या बल के सामने पुलिस नगण्य दिखाई दे रही है।

घटना बुधवार शाम उस समय शुरू हुई जब अम्बाह के मुरैना रोड़ पर स्थित द्रोपदी परिणय गार्डन में दिनेश समाधिया का लगुन समारोह चल रहा था। उसी दौरान ग्रामीण युवक द्वारा हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। दोनाली 12 बोर बंदूक से चलीं गोलियों ने एक युवक की जान ले ली वहीं तंदूर पर रोटी बना रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्वालियर के ट्रामा सेंटर में घायल युवक के दो सफल ऑपरेशन किये जा चुके हैं, उसके बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अम्बाह से मुरैना रोड़ पर द्रोपदी शादी गार्डन में दिनेश समाधिया का लगुन फलदान समारोह चल रहा था। उसी दौरान ग्रामीण युवक द्वारा 12 बोर दोनाली बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू किया। बंदूकी नाल से निकली गोली युवक हरीसिंह तोमर निवासी खांद का पुरा के पेट में लगी, वहीं दूसरी गोली तंदूर पर रोटी बना रहे राजेश खटीक निवासी रोरियापुरा में जा लगी। दो लोगों के घायल होते ही लगुन समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लगुन समारोह पूरा किया गया। घायलों को अम्बाह चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद मुरैना लाया गया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण रात में ही ग्वालियर के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान हरीसिंह की मृत्यु हो गई।

 

गुरुवार दोपहर बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। मृतक हरीसिंह जबलपुर में काम करता है। इस शादी के लिये दो दिन पहले अपने गांव खांद का पुरा आया हुआ था। उसे नहीं पता था कि यह लगुन समारोह उसका अंतिम दिन बन जायेगा। वहीं घायल राजेश खटीक के दो ऑपरेशन चिकित्सकों द्वारा करने के बाद शरीर में लगे गोली के छर्रे निकाल दिये हैं। इसके बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोली चलने के बाद सूचना मिलते ही अम्बाह पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। घटना में घायल युवक की मृत्यु ग्वालियर के ट्रामा सेंटर में हुई है। इसलिये ग्वालियर कम्पू पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगामी विवेचना के लिये मामले को आज देर शाम तक अम्बाह पुलिस को भेज दिया जायेगा। वहीं अम्बाह पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक की तलाश कर दुर्घटना हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हरीसिंह तोमर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन व इष्टमित्र अम्बाह लाये और मुरैना रोड़ पर रखकर जाम लगा दिया।

 

आक्रोशित युवकों ने अम्बाह के तीन स्थानों पर मुरैना तिराहा, जग्गा चौराहा तथा पोरसा चौराहे पर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक धरना प्रदर्शन के बाद हल न निकलने पर युवकों ने अम्बाह थाने का घेराव कर दिया। अचानक पुलिस बल पर पथराव के साथ लाठी-डण्डों से वाहनों को तोड़ दिया। उपद्रव कर रहे युवकों ने दिमनी विधायक रविन्द्र सिंह तोमर भिडोसा की अपील भी नकार दी। वातावरण आक्रोशित होते देख पुलिस ने विधायक को अपनी सुरक्षा में ले लिया। देर शाम तक उपद्रवियों ने अम्बाह शहर में भ्रमण कर बाजार बंद करा दिया। वहीं अनेकों निजी लग्जरी व सवारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लगभग सारे शहर में लाइट गुल कर अंधेरा कर दिया। हालात इतने ज्यादा खराब हो गये। पत्रकारों को भी सुरक्षा के लिये थाने भवन का सहारा लेना पड़ा।

 

अम्बाह एसडीएम व पुलिस के वाहन भी हुये क्षतिग्रस्त, मुरैना से भेजा गया भारी पुलिस बल

शादी समारोह में हर्ष फायर से मृत हुये हरीसिंह तोमर का शव रखकर चक्का जाम कर रहे परिजनों व युवाओं ने आरोपित पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन स्थल मुरैना तिराहे पर एसडीएम राजीव समाधिया तथा एसडीओपी अशोक ङ्क्षसह जादौन पुलिस बल लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से सहमति नहीं बनी प्रशासन पुलिस वापस लौटने लगा। तब प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे एसडीएम तथा पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। उपद्रवियों ने डण्डों से अनेकों निजी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये, जिससे वातावरण भययुक्त हो गया। इन्हीं युवकों ने शहर में भी अनेक स्थानों पर चक्का जाम करते हुये वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। एजेंसी

 

 

Share:

Next Post

MP :पति का विवाद पति पर पड़ा भारी, पत्नी ने उजागर किया पति के मिलावटी कारोबार का राज

Thu Jan 20 , 2022
रतलाम। पति-पत्नी में विवाद के किस्से तो अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन रतलाम (Ratlam) में अनोखा मामला सामने आया है। जहा पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने पति के मिलावट राज उजागर कर दिया। घटना रतलाम (Ratlam) के मोमिनपुरा क्षेत्र की है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने […]