भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पत्नी के लिए पति मैदान में कर रहे प्रचार

  • वार्डों में चुनाव बना प्रतिष्ठा का प्रश्न
  • 85 वार्डों में पार्षद पद के कुल 358 प्रत्याशी मैदान में

भोपाल। शहर के 85 वार्डों में चुनाव के लिए पार्षद पद के कुल 398 प्रत्याशी मैदान में है। ये सभी प्रत्याशी अपनी ओर से प्रचार के लिए चुनाव में एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। नगर निगम पार्षद पद के चुनाव प्रचार को दो दिन का समय अब बचा हुआ है। ऐसे में शहर के कई ऐसे वार्ड हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए हैं। इन वार्डों में वर्षों से परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस का कब्जा रहा है। इसके अलावा इस बार वार्डों में आरक्षण में महिलाओं को ज्यादा मौका मिलने से उनके पति भी मैदान में वोटरों के पास प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिष्ठा वाले वार्डों में कांग्रेस व भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार गली-मोहल्ले में मतदाताओं के घरों पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 2, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14, 17, 20, 21, 23, 26, 27, 31, 32, 35, 37, 38, 43, 45, 47, 50, 51, 52, 55, 59, 61, 64, 65, 67, 68, 71, 74, 75, 79, 80, 81, 82, 84, 85, ऐसे हैं, जहां पति भी अपनी पत्नियों के साथ चुनाव प्रचार में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इसका कारण यह है कि कई वार्डों में पहले पति ही इन वार्डों में पार्षद रह चुके हैं और इस बार आरक्षण के चलते उनकी पत्नी चुनाव मैदान में हैं।


इन वार्डों में महिला मतदाताओं का दबदबा
नगर निगम के चुनाव में जिन 30 वार्डों में महिला मतदाताओं का दबदबा है, उनमें 25 वार्ड संत नगर और पुराने शहर में आते हैं। इनमें बैरागढ़ में आने वाले एक, चार और पांच संतनगर के हैं। जबकि वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 24, 37, 44, 73, 75, 76, 77, 78 और 79 पुराने शहर में शामिल हैं। वहीं नए शहर में 27, 28, 60, 62, 64 और 80 वार्ड को छोड़ दें तो अन्य वार्डों में पुरुषों की संख्या महिलाओं की अपेक्षा तीन से चार हजार अधिक है। इन वार्डों में पुरुषों के वोट निर्णायक होंगे। बता दें कि भोपाल नरग निगम के वार्ड आठ और नौ में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वार्ड क्रमांक आठ, रायल मार्केट में 9417 पुरुष तो 9658 महिला मतदाता हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 9, बाग मुंशी हुसैन खां में 12015 पुरुष तो 12043 महिला मतदाता हैं। इस बार के नगर निगम चुनाव में वार्ड आठ और नौ अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।

निर्दलीय भी दमदार
राजधानी में कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी पार्टी प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहे हैं। कुल 398 पार्षद पद के प्रत्याशियों में 122 निर्दलीय हैं। नगर निगम वार्ड क्रमांक 83 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी वरुण बलिराम पंडित अपनी मित्र मंडल एवं महिला शक्ति के साथ जमीनी स्तर से जनसंपर्क कर रहे है। उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी तरह कई और निर्दलीय प्रत्याशी हैं जो चुनावी पार्टियों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

Share:

Next Post

सैटेलाइट से किसान खुद खेत पर जाकर कर सकेंगे फसल की गिरदावरी

Sun Jul 3 , 2022
अब किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे पटवारियों के चक्कर भोपाल। गिरदावरी को लेकर कभी पटवारियों का गलत जानकारी भर देना या फिर चौराहों पर बैठकर ही इसकी पूर्ति कर देना। कभी प्राइवेट लोगों को लगाकर इसकी भरपाई करने की शिकायत अब बंद हो जाएंगी। कई किसान समर्थन मूल्य के दौरान होने वाले पंजीयन में परेशान […]