भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

  • कुल्हाड़ी से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल। राजधानी के ग्रामीण थाना क्षेत्र बैरसिया इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी को चरित्र संदेह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्कार संदेह के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार लिया। पुलिस आज हत्यारे पति को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज सकती है।

पुलिस के मुताबिक अनीता पति बलवीर वंशकार (36) वार्ड नंबर-12 में रहती थी। महिला के चार बच्चे भी हैं। उसका पति लंबे समय से उसके चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पारिवार के लोगों की समझाइश के बाद हर बार मामला शांत हो जाता था। आज सुबह उसका एक बार फिर चरित्र पर संदेह को लेकर फि र हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, और पति उसके पास बैठा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि महिला के चार बच्चों के साथ उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है ये जांच का विषय है, जिसके आधार पर पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कुल्हाड़ी और आरोपी युवक के खून से सने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पड़ोसी ने किया विवाहिता से दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज
भोपाल। बिलखिरिया इलाके में रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। आरोपी पिछले कई दिनों से पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला गृहणी है, जबकि उसका पति ड्रायवरी करता है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि गत चार अगस्त की रात उसका पति काम से बाहर गया था, तभी पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया। उस वक्त बच्चे सो रहे थे। आरोपी ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पति की गैर मौजूदगी में उसका शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी पति को दी, जिसके बाद वह उसे थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

सुशांत को दिया गया था जहर? दोबारा होगी विसरा की जांच

Mon Sep 7 , 2020
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 14 जून को उनकी बॉडी कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई गई थी। दोपहर लाई गई सुशांत की बॉडी का रात तक पोस्टमार्टम कर दिया गया था। ऐसे में सवाल उठाए गए थे कि सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। […]