भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

तीन बच्चियों की मां को तीन तलाक देकर पति ने छोड़ा

  • राजधानी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में एक बार फि र तीन तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूध डेयरी चलाने वाले पति ने शादी के आठ साल बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला के तीन बच्चियां भी हैं। पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा ससुर को भी आरोपी बनाया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। आज उसे पुलिस न्यायालय में पेश कर जेल भेज सकती है। शाहजहनााबद टीआई जहीर खान के मुताबिक 29 वर्षीय महिला रिलायबल कॉलोनी में रहती है। करीब आठ साल पहले महिला की शादी दूध डेयरी का संचालन करने वाले मो ओसामा से हुई थी। दोनों की तीन बेटियां भी हैं। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। साथ महिला का ससुर मो तारिक भी उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करता था। कल सुबह उसका अपने पति से फि र विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति मो ओसामा और ससुर मो तारिक के खिलाफ दहेज एक्ट और मुस्लिम विवाह अधिकार कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि ससुर अभी फ रार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ससुर को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बेटा नहीं होने से पति रहता था नाराज
महिला ने पुलिस के सामने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि पति बेटे की चाहत रखता है। तीन बेटियां होने के कारण वह आए दिन विवाद करता रहता था। पालन पोषण के लिए मायके से रकम लाने का दबाव बनाता था। तमाम विवादों के कारण कल आरोपी पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share:

Next Post

युवक ने दुकान में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Fri Nov 27 , 2020
भोपाल। बैरागढ़ इलाके में स्थित सीहोर नाके में स्वयं की पंचर की दुकान में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार करण पिता कल्लू यादव (28) सीहोर […]