
नई दिल्ली/मुम्बई। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की नई क्रेटा को देशभर से 1.15 लाख से अधिक बुकिंग मिली है।
कंपनी के बिक्री और विपणन निदेशक तरुण गर्ग ने एक बयान जारी कर कहा कि घरेलू ग्राहकों ने क्रेटा ब्रांड में फिर से अविश्वसनीय विश्वास और प्यार दर्शाया है। कंपनी क्रेटा के इस नए संस्करण की 58,000 इकाई पहले ही बेच चुकी है।
गर्ग ने कहा कि कंपनी ने पिछले महीने 12,325 क्रेटा की बिक्री की थी। इसके चलते एसयूवी श्रेणी में यह ब्रांड शीर्ष पर बना रहा।
उल्लेखनीय है कि हुंडई मोटर दक्षिण कोरिया की अग्रणी कार निर्माता कंपनी है और यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved