img-fluid

‘मेरी कुछ नहीं पता था’, अमरोहा गैंगरेप पर बोले फार्महाउस के मालिक MLA

September 24, 2026

अमरोहा: अमरोहा जिले के झुलपुरी स्थित फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से CRPF और यूपी पुलिस के जवानों द्वारा किए गए खौफनाक गैंगरेप कांड में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से विस्तृत बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है. विधायक उमेश शर्मा ने इस सनसनीखेज वारदात से अपना कोई भी लेना-देना होने से साफ इनकार किया है और पूरे घटनाक्रम के लिए आरोपी दरोगा के धोखेबाजी वाले रवैये को जिम्मेदार ठहराया है.

विधायक उमेश शर्मा ने अपने बयान में खुलासा किया कि घटना वाले दिन उनके फार्म हाउस के केयरटेकर के पास स्थानीय थाने के संबंधित सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) का फोन आया था. दरोगा ने केयरटेकर को बताया कि कुछ बड़े अधिकारी एक मामले की जांच के सिलसिले में आए हैं और उनके साथ एक महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं. दरोगा के इस आधिकारिक दावे को सच मानते हुए केयरटेकर ने उन्हें फार्म हाउस में कमरे उपलब्ध करा दिए थे.


  • विधायक के मुताबिक, जिस पीड़िता ने बाद में चारों जवानों पर गैंगरेप का आरोप लगाया, उसे आरोपी दरोगा ने फार्म हाउस के स्टाफ के सामने ‘महिला पुलिस अधिकारी’ के रूप में ही पेश किया था. इसी विश्वास और पुलिस की आधिकारिक सूचना के आधार पर केयरटेकर ने उन्हें रुकने की अनुमति दी. विधायक ने स्पष्ट किया कि न तो उनकी ओर से किसी आरोपी को वहां ठहराने का कोई निर्देश था और न ही उन्हें इस घिनौनी साजिश की कोई भनक थी.

    मामले में नाम घसीटे जाने और अपने फार्म हाउस का दुरुपयोग किए जाने पर विधायक उमेश शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है. उनकी ओर से अब इस पूरे घटनाक्रम और केयरटेकर को गुमराह करने को लेकर संबंधित थाना पुलिस को लिखित तहरीर (शिकायत) दी गई है. फिलहाल, अमरोहा पुलिस मामले के सभी पहलुओं और विधायक द्वारा दी गई तहरीर की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

    अमरोहा के झुलपुरी गांव स्थित एक फार्म हाउस में हरियाणा की 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) हुआ. पीड़ित युवती के अनुसार, 21 सितंबर को उसे परिचित के जरिए झांसा देकर अमरोहा लाया गया. फार्म हाउस में शराब पीने के बाद CRPF के एक इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, यूपी पुलिस के दरोगा और एक सिपाही ने उसके साथ दरिंदगी की. युवती ने साहस दिखाते हुए चौथे आरोपी को धक्का देकर खुद को कमरे में बंद किया और इंटरनेट से पुलिस का नंबर निकालकर मदद बुलाई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    Share:

  • मप्र में 2.42 करोड़ वाहन... निगरानी के लिए आधा स्टाफ

    Thu Sep 24 , 2026
    अब परिवहन विभाग में कैडर रिव्यू से पद बढ़ाने की तैयारी भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर वाहनों की संख्या पिछले डेढ़ दशक में ढाई गुना तक बढ़ गई, लेकिन उनकी निगरानी, फिटनेस, परमिट, जांच और प्रवर्तन की जिम्मेदारी संभालने वाला परिवहन विभाग उसी अनुपात में मजबूत नहीं हो सका। विभाग में स्वीकृत 1696 पदों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved