img-fluid

महिला आरक्षण का लक्ष्य मैं पूरा करके ही रहूंगा… बनारस में बोले PM मोदी

April 28, 2026

बनारस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वाराणसी में नारी शक्ति वदंन सम्मेलन में लगभग 6350 करोड़ रुपए के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण लागू कराना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमारी काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है. पीएम ने कहा कि इस अवसर को बहन बेटियों ने दिव्य बना दिया. दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है. आज नारी शक्ति वंदन के साथ विकास का उत्सव है. भारत को विकसित बनाने का मिशन चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है. ऐसे में आप सभी बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है. पीएम ने कहा कि हम काशी की भूमि पर आप सब मां-बहनों को प्रणाम करते हैं. काशी के सांसद के तौर पर, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए. पीएम मोदी ने यह बड़ा लक्ष्य है, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना.


  • परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे
    पीएम मोदी ने कहा अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा. इस लक्ष्य को मैं हर हाल में पूरा करके ही रहूंगा. पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा को घेरते हुए कहा कि असल में यह सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं. यह परिवारवादी दल देश की उन बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं. जो कॉलेज कैंपस से लेकर पंचायतों और स्थानीय निकायों तक अपने दम पर नेतृत्व दे रही हैं. ये जानते हैं कि अगर धरातल पर काम करने वाली बेटियां ऊपर आ गईं तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा. इनकी सत्ता पर सवाल खड़े हो जाएंगे.

    महिला कल्याण को प्राथमिकता, 3 करोड़ बहनें बन चुकी लखपति दीदी
    पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने. 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले. 2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया. 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया. यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया. शहर से लेकर गांव तक में रहने वाली बहनों-बेटियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है. बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, इन समूहों को लाखों रुपये की मदद मिल रही है, जिससे बहनें अपना काम कर रही हैं. ऐसे ही प्रयासों से 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं.

    यूपी और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
    इससे पहले पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल)) को हरी झंडी दिखाई. 2 अमृत भारत ट्रेनों को जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे लोगों का सफर आसान होगा. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ देर पहले दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई. ये दोनों अमृत भारत ट्रेनें यूपी और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगी. अब मुंबई, पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र के लोगों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का एक और आधुनिक विकल्प मिल गया है. मैं इस शुभारंभ के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं.

    Share:

  • पूर्वोत्तर राज्यों में केंद्र सरकार “एक्ट फास्ट” दृष्टिकोण से विकास कार्य कर रही है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Tue Apr 28 , 2026
    गंगटोक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में “एक्ट फास्ट” दृष्टिकोण से (In North-Eastern States with an “Act Fast” Approach) केंद्र सरकार विकास कार्य कर रही है (Central Government is carrying out Development Work) । उन्होंने सिक्किम में 4000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved