खेल बड़ी खबर

ICC World Cup: न्यूजीलैंड से जीत के बाद शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल का दावा हुआ मजबूत

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच रविवार को वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) का 21वां मुकाबला खेला गया। यह मैच धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान (Himachal Pradesh Cricket Association Ground) में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। इसको लेकर भारतीय टीम पर दबाव था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और 20 वर्षों बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस मैच से ही अंक तालिका (Points Table Update) में भी बड़ा फेरबदल हुआ है।

तारीख                                 मैच नतीजा                                                           जगह
18 अक्तूबर        न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया                       चेन्नई
19 अक्तूबर       भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया                                       पुणे
20 अक्तूबर       ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया                            बंगलूरू
21 अक्तूबर       श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया                                  लखनऊ
21 अक्तूबर       दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया                              मुंबई
22 अक्तूबर       भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया                                  धर्मशाला

दरअसल, 21वें मैच से पहले तक न्यूजीलैंड और भारत दोनों टीमें इस विश्व कप में अजेय थीं और चार में से चार मैच जीते थे। हालांकि, इस मैच के बाद कीवी टीम के साथ एक हार का आंकड़ा जुड़ गया, जबकि भारतीय टीम ने जीत का पंजा लगाया। भारतीय टीम अभी भी अजेय है और उसने पांच में से पांचों मैच जीते हैं। मैच से पहले तक न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने उन्हें हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।


अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम                   मैच       जीत     हार       अंक          रन रेट
भारत                   5           5           0          10           +1.353
न्यूजीलैंड             5           4           1           8           +1.481
दक्षिण अफ्रीका    4           3           1           6           +2.212
ऑस्ट्रेलिया          4           2           2           4           -0.193
पाकिस्तान          4           2           2           4           -0.456
बांग्लादेश            4           1           3           2           -0.784
नीदरलैंड्स           4           1           3           2           -0.790
श्रीलंका                4           1           3           2           -1.048
इंग्लैंड                  4           1           3           2           -1.248
अफगानिस्तान    4           1           3           2           -1.250

मौजूदा अंक तालिका में भारत ने पांच मैचों में पांच जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.353 है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसका नेट रन रेट +1.481 है। 2019 विश्व कप में भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। उसने नौ में से सात मैच जीते थे। एक में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बेनतीजा रहा था। 2019 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका था।

रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। पुणे में चौथे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से शिकस्त दी और अब न्यूजीलैंड को हराया है। वहीं, कीवी टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। फिर अफगानिस्तान को हराकर जीत का चौका लगाया। हालांकि, पांचवें मैच में उन्हें भारत ने हराया।

भारत के अगले चार मैच
29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड
2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका
5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड

ऑस्ट्रेलिया की टॉप फोर में एंट्री, पाकिस्तान पांचवें नंबर पर
नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक दक्षिण अफ्रीका ने दो शानदार जीत हासिल की थी और एक में तो 400+ का स्कोर बनाया था। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ अफ्रीकी टीम चोक कर गई और हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को इंग्लैंड पर बड़ी जीत ने दक्षिण अफ्रीका की स्थिति और मजबूत कर दी है। उसके चार मैचों में तीन जीत और एक हार का साथ छह अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। सबसे खास बात उसका नेट रन रेट है, जो कि सबसे ज्यादा +2.212 है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले श्रीलंका को हराकर नौवें से छठे स्थान पर छलांग लगाई थी। इसके बाद पाकिस्तान को हराकर टीम छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई। उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से भी बेहतर हो गया है।

दोनों टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं और दो जीत, दो हार के साथ दोनों के पास आठ अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.193 और पाकिस्तान का -0.456 है। पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है।डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद चार में से एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक लेकर छठे से नौवें स्थान पर लुढ़क गई है। बांग्लादेश के चार में दो अंक हैं और वह छठे स्थान पर आ गई है। उसने एक मैच जीता है और तीन में हार मिली है। नीदरलैंड तीन में से एक जीत और दो हार के साथ सातवें और श्रीलंका चार में से एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है। उसने शनिवार को नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इंग्लैंड नौवें और अफगानिस्तान आखिरी यानी 10वें स्थान पर है।

Share:

Next Post

171 फीट ऊंचा, 3 माह की मेहनत, यहां बना देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला; खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश

Mon Oct 23 , 2023
चंडीगढ़: देश भर में दशहरा उत्सव की धूम है. 24 अक्तूबर यानी मंगलवार को देशभर में रावण का पुतला जलाया जाएगा. हर बार की तरह, इस बार भी हरियाणा के पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाय गया है. पंचकूला के सेक्टर पांच में शालिमार मॉल के ठीक पीछे यह पुतला बनाया […]