img-fluid

देश कहे मोदी है तो मुमकिन है…विपक्षी कहे मोदी है तो मुश्किल है

June 12, 2025

मोदी ने वो कर दिखाया जो भाजपा भी नहीं कर पाती

मोदी नहीं विश्वास है … तरक्की की बुनियाद है… बीते 11 सालों का सोचा-समझा, निखरा, परखा एक ऐसा व्यक्तित्व जो देश की जरूरत को समझता है… किल्लत से लड़ता है… कल पर निगाह रखता है और आज से ही तैयारी करता है… कुछ लोग उन्हें मसीहा समझते हैं तो कुछ तानाशाह कहते हैं… सच तो यह है कि वो दोनों किरदार रखते हैं… मोदी तब तानाशाह होते हैं जब कड़े फैसले लेते हैं… एक साथ कई ऑपरेशन कर देते हैं… लोगों के दर्द की परवाह नहीं करते हैं और मसीहा तब लगते हैं, जब ऑपरेशन सफल हो जाता है… मर्ज मिट जाता है और देश तंदुरुस्त हो जाता है… वो अयोध्या का विवाद नहीं लटकाते हैं… मंदिर बनाकर मुद्दा मिटाते हैं… मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाते हैं… कश्मीर से धारा 370 हटाकर तरक्की की राह पर ले जाते हैं… देश को अंतरिक्ष का मुखिया बनाते हैं… सरपट सडक़ों की सौगात दिलाते हैं… देश की 27 प्रतिशत गरीबी को 5 प्रतिशत पर लाते हैं… घर-घर शौचालय, सबको मकान, देश में स्वच्छता का मिशन, गांवों में बिजली और धूल-धुएं से मुक्ति… गरीबों को राशन, मनरेगा की मजदूरी जैसी सामान्य जरूरतों से सक्षम होता भारत आज दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुुका है… कोई आंखे तरेरे तो उसे पाकिस्तान नजर आता है… आतंक घुटने पर लाया जाता है… भारत के नाम से शहबाज शरीफ हों या जनरल असीम मुनीर दोनों कांपते हैं… चीन भी सोच-समझकर दीदे फाड़ता है और अमेरिका भी भारत की ताकत के आगे सर झुकाता है… यह तब संभव हो पाता है, जब घर का मुखिया मजबूत हो… जब देश में फैसले लेने की शक्ति हो… जब देश आर्थिक रूप से सक्षम हो… जब देश की नीति और नीयत मजबूत हो… जब देश की सुरक्षा मजबूत हो… जब पाकिस्तान बम बरसाए तो हर गोला फुस्स हो जाए और देश की सेना हाथ खोलकर मुकाबला करते हुए दुश्मन देश को तबाह करने का साहस दिखाए… पाकिस्तान चाहे जो झूठ फैलाए, मगर दुनिया जानती है और मानती है कि मोदी चुन-चुनकर मारेंगे तो दुश्मन गिनती न कर पाएंगे… पूरा देश जानता है कि मोदी है तो मुमकिन है… और विपक्षी मानते हैं कि मोदी है तो मुश्किल है… जो सर उठाएगा उसे मिटा दिया जाएगा… कोई जेल में नजर आएगा तो कोई मुकदमे में उलझा अदालतों के चक्कर लगाएगा…कोई वोटिंग मशीनों पर इल्जाम लगाकर इज्जत बचाएगा तो कोई कुनबा समेटने में वक्त गंवाएगा… चुनाव के समय चिल्लर विपक्षी कलदार बनने की कोशिश करते हैं और चुनाव होते ही बिखरकर अन्नी-दुवन्नी हो जाते हैं… कुल मिलाकर मोदी ने 11 सालों में वो कर दिखाया, जो भाजपा भी नहीं कर पाई…और यह भी सही है कि अब भाजपा का नाम बाद में आता है, पहले मोदी को पूजा जाता है… भाजपाई आज 11 सालों की उपलब्धियों का जश्न जरूर मनाएं, लेकिन मोदी के बाद क्या… इस चिंता पर भी चिंतन आजमाएं…

Share:

  • इन्दौर : ड्यूटी पर आ रहे निगमकर्मी को आइशर ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत

    Thu Jun 12 , 2025
    इन्दौर। ड्यूटी (duty) पर आ रहे एक निगमकर्मी (corporate worker) को आइशर (Eicher) वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आइशर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। ग्राम फुल करदिया हातोद के रहने वाले 35 साल के राहुल पिता पर्वतसिंह के शव का एमवाय अस्पताल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved