img-fluid

खाना खाते ही पेट फूलने लगता है तो तुरंत करें ये उपचार

June 10, 2025

नई दिल्ली । मोटापा बहुत बड़ी समस्या (obesity is a big problem) है जो ना सिर्फ देखने में बुरा लगता है बल्कि हमारी सेहत को भी प्रभावित करता है। कुछ लोगों मोटापा से नहीं बल्कि मोटे पेट (fat belly) से परेशान रहते हैं। आमतौर पर पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस होती है। जिससे पेट का आकार बढ़ने लगता है। इसे पेट की सूजन भी कहते हैं। सामान्य तौर पर ऐसा खाना खाने के बाद महसूस होता है। यह समस्या तब आती है जब छोटी आंत के अन्दर गैस भर जाता है। इसका सीधा संकेत पाचन क्रिया में गड़बड़ी भी होती है। वैसे तो इसे आम समस्या समझा जाता है लेकिन नजर अंदाज करने पर यह बीमारी गंभीर भी बन सकती है।

ब्लोटिंग (Bloating) को आसानी से समझने के लिए पेट के कुछ लक्षणों को जान लेना जरूरी है। पेट में ज्यादा जलन (Stomach Problem) महसूस हो, या पेट फूला हुआ लगे, गैस या दर्द (Stomach Pain) की तकलीफ हो तो समझिए आप ब्लॉटिंग के शिकार हैं. ब्लॉटिंग से बचने के लिए डाइट में कुछ छोटे मोटे बदलाव कर आप राहत हासिल कर सकते हैं. अगर आपको अक्सर ब्लॉटिंग की शिकायत होती है तो आप अपनी खाने की थाली से कुछ चीजें तुरंत बाहर कर दें। कौन सी हैं वो चीजें जो ब्लॉटिंग की शिकायत होने पर नहीं खाई जाना चाहिए चलिए जानते हैं।

ब्रोकली
ब्लॉटिंग की शिकायत हो तो ब्रोकली को खाने में न शामिल करना ही बेहतर है. इस स्थिति में ब्रोकली की वजह से डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है. जिसका नतीजा गैस या पेट में जलन हो सकता है।

सेब
वैसे तो सेब रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. लेकिन ब्लॉटिंग के शिकार लोगों के लिए ‘एन एप्पल इन अ डे, कीप्स डॉक्टर अवे..’ वाली कहावत जरा भारी पड़ सकती है। सेब में फाइबर बहुत ज्यादा होता है। जो पेट के मामले में नाजुक तबीयत रखने वालों को गैस या सूजन की तकलीफ दे सकते हैं। इसके बावजूद सेब खाना ही चाहें तो बेहतर होगा कि सेब का छिलका हटाकर उसे खाएं।

लहसुन

लहसुन में फ्रुक्टेन नाम का तत्व मौजूद होता है. ये तत्व ब्लॉटिंग की समस्या को तेजी से बढ़ाता है. इसलिए लहसुन को कम से कम खाना ही ठीक होगा।

बींस
बींस भी डाइजेशन पर जरा भारी पड़ती हैं. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. जिसकी वजह से पेट में भारीपन लगता है।. उसके बाद ब्लॉटिंग , पेट में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। बींस भी बहुत अलग अलग तरह की आती हैं। मसलन ड्रम बीन्स जो कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छी मानी जाती हैं, लेकिन सेम फली और बरबटी की वजह से ब्लॉटिंग की शिकायत झेलनी पड़ सकती है।

Share:

  • मंगलवार का राशिफल

    Tue Jun 10 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 05.26, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, मंगलवार, 10 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- मेल-मिलाप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved