जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

गर्मी में पसीने से हैं परेशान, तो इन उपायों से मिल सकती है राहत

नई दिल्ली। मई का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव होने लगता है और गर्मी बढ़ने लगती है। पसीने से लोग परेशान होने लगते हैं। पसीने की वजह से शरीर से दूर्गंध आने लगती है। आइए जानते हैं कुछ लोगों के शरीर से निकलने वाले पसीने से इतनी बदबू क्यों आती है? इस पर लगाम कैसे लगा सकते हैं।

पसीने आने के कारण
शरीर से पसीने की गंध के कई कारण हो सकते हैं। नहीं नहाने के कारण पसीने से बदबू आना आम बात नहीं है। कभी-कभार ही किसी के नहीं नहाने के कारण उसके शरीर से बदबू आती है। आमतौर पर शरीर से निकले पसीने से गंध आने कारण मौसम और बैक्टीरिया भी होते हैं। जब मौसम में बहुत ही उमस होता है तो शरीर से निकलने वाला पसीना आमतौर पर बदबूदार हो जाता है।


इसके अलावा जब हमारे शरीर की तंत्रिकाएं बहुत उत्तेजित होती है, तब भी शरीर से निकलने वाले पसीने से बदबू आती है। गर्मी के दिनों में अगर सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं तो शरीर से निकलने वाला पसीना नहीं सुखता है। इससे बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और शरीर से बदबू आने लगती है।

जब हम बहुत ज्यादा दवाइयों का सेवन करने लगते हैं, तो उन दवाइयों के रासायनिक असर शरीर से बदबू आने लगती है। जब हम बहुत मसालेदार खाना खाते हैं और पानी जरूरत से कम पीते हैं तो भी इसकी भरपाई शरीर को एक खास तरह की बदबू झेलने में करनी पड़ती है।

  • कैसे करें बचाव?
  • इसके लिए आपको अपनी पाचन को दुरुस्त रखना होगा।
  • शरीर को जितने पानी की जरूरत होती है, उतना पानी जरूर पीएं।
  • अगर आप सादा पानी नहीं पी पाते हैं तो नींबू पानी पीए।
  • रसीले फलों का सेवन करें। खीरा, तरबूज, ककड़ी, छांछ, शरबत आदि का सेवन करें।
  • साफ धुले और सूती के कपड़े पहने।
  • जब नहाएं तो पानी में गुलाब जल छिड़क लें।
  • नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह से पोंछें।
Share:

Next Post

180 जिलों से पिछले 7 दिनों में नहीं आया कोरोना का एक भी नया मामला- डॉ हर्षवर्धन

Sat May 8 , 2021
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन तेज होती जा रही है। देश भर से रोजाना चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। ऐसा तीसरी बार है जब दैनिक मामलों की संख्या ने 4 लाख का आंकड़ा पार किया है। इतना ही नहीं, मौत के मामले भी अब रोजाना 4 हजार से ज्यादा […]