img-fluid

‘हमारे त्योहारों से आपत्ति तो पाकिस्तान चले जाओ’, लाउडस्पीकर विवाद पर बोलीं नवनीत राणा

September 05, 2026

मुंबई। बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने जेन-जी और हनुमान चालीसा विवाद से लेकर ओवैसी-रेवंत रेड्डी तक अपनी बात रखी। नवनीत राणा ने एक तरफ सीएम योगी की तारीफ की तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे पर हनुमान चालीसा विवाद को लेकर निशाना साधा।

नवनीत राणा ने कहा कि जेन-जी और युवाशक्ति बीजेपी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जन्माष्टमी और दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है और सायन में आयोजित यह दही हांडी, जेन-जी की दही हांडी है। जेन-जी कल भी बीजेपी के साथ थी, आज भी है और आगे भी बीजेपी के साथ रहेगी।

पूर्व सांसद नवनीत राणा बोलीं कि पीढ़ियों से महाराष्ट्र में त्योहार और संस्कृति की परंपरा चली आ रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोविंदा पथकों और गोविंदा मंडलों से जुड़े युवाओं को सरकारी नौकरी और आरक्षण देने की पहल की है। उन्होंने दही हांडी को खेल का दर्जा दिए जाने को भी बड़ा कदम बताया।

नवनीत राणा ने कहा कि कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर हनुमान चालीसा बजाई गई। उन्होंने कहा कि वह सायन में खड़ी हैं और यहां से उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री की दूरी ज्यादा नहीं है। अब महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा बजाने के लिए किसी को 14 दिन जेल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा की आवाज दूर-दूर तक जानी चाहिए और हर गली और हर घर में हनुमान चालीसा बजनी चाहिए।


  • डीजे पर चल रहे विवाद को लेकर नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर डीजे बंद करना है तो सभी तरह के लाउडस्पीकर भी बंद होने चाहिए। उन्होंने मस्जिदों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि पहले 5 वक्त होने वाली अजान के लाउडस्पीकर बंद किए जाएं, उसके बाद डीजे बंद करने की बात हो।

    गणपति उत्सव के दौरान, लाउडस्पीकर की समय-सीमा बढ़ाने पर वारिस पठान की आपत्ति को लेकर नवनीत राणा ने तीखा बयान दिया। उन्होंने वारिस पठान से कहा कि अगर उन्हें हिंदू त्योहारों और उनकी आवाज पसंद नहीं है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में देश की संस्कृति, त्योहार, नियम और विचारों के अनुसार ही चीजें चलेंगी।

    यूपी के सराहनपुर में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर नवनीत राणा ने कहा कि बीजेपी किसी खुन्नस से मस्जिदें नहीं गिराती। अगर किसी ने शुरुआत की तो बीजेपी के लोग पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि योगी बाबा सबके साथ न्याय करेंगे और सबको ठीक करेंगे।

    नवनीत राणा ने कांग्रेस और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर ओवैसी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों नेताओं को लेकर कहा कि वे एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं और दोनों ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ हैं। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी।

    Share:

  • नक्सल प्रभावित बीजापुर में शिक्षा की नई कहानी, 53 बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे शिक्षक

    Sat Sep 5 , 2026
    बीजापुर। छत्तीसगढ़ का बीजापुर कभी नक्सली हिंसा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां की सुबह बच्चों के सपनों से शुरू हो रही है। स्कूल की घंटी बजने से पहले 6 अलग-अलग स्कूलों के करीब 53 बच्चे एक छोटे से कोचिंग सेंटर में पहुंचते हैं। यहां 2 स्थानीय शिक्षक पिछले 2 साल से गरीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved