img-fluid

फैटी लिवर की समस्‍या से निजात पाना चाहते हैं तो इन 2 जूस का सेवन होगा फायदेमंद

July 14, 2026

नई दिल्ली । भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण आज के समय में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी (Health related) कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक बीमारी है लिवर (Liver) का फैटी हो जाना है। शरीर में लिवर दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर खून को फिल्टर करने के साथ ही एनर्जी स्टोर भी करता है। साथ ही यह खाने को पचाने का भी काम करता है। यूं तो लिवर के पास हमेशा ही फैट जमा रहता है, लेकिन जब इसके सेल में बहुत अधिक फैट जमा तो यह फैटी होना शुरू हो जाता है।

इस स्थिति में लिवर में सूजन आने लगती है और वह सिकुड़ना शुरू हो जाते हैं। लिवर के खराब होने पर हेपेटाइटिस (Hepatitis) , लिवर सिरोसिस, एल्कोहॉलिक लिवर डिसीज (Alcoholic liver disease) और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। हालांकि, घरेलू उपायों के जरिए फैटी लिवर की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।



  • फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस (Gourd juice) काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए लौकी, हल्दी, धनिया, नींबू, गिलोय और काला नमक जैसी चीजों की जरूरत होती है। हालांकि, इस दौरान 7 दिनों तक जंक फूड (junk food) का पूरी तरह से परहेज करना होगा। इसके साथ ही सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना होगा।

    लौकी का जूस: 
    इस जूस को तैयार करने के लिए सबसे पहले लौकी (Gourd) को छील लें, फिर उसमें धनिया मिला लें। लौकी और धनिये को ग्राइंड कर लें। ग्राइंड करने के बाद इस जूस में एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच काला नमक (Black Salt), 1 नींबू और करीब 30 ml गिलोय का जूसा मिला लें। इस ड्रिंक का नियमित तौर पर सेवन करें। यह ड्रिंक आपके लिवर को डिटॉक्स कर सारे विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है। साथ ही फैटी लिवर (Fatty liver) की समस्या को भी खत्म करने में मदद करती है।

    आंवले और गाजर का जूस:
     फैटी लिवर (Fatty liver) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गाजर (carrot) , आंवला और सेंधा नमक मिलाकर जूस का सेवन करना चाहिए। इस जूस को पीने से लिवर से सूजन कम होने लगती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें । 

    Share:

  • आंखों की पुतलियों से पता चल जाता है कि व्‍यक्ति का कैसा है स्‍वभाव

    Tue Jul 14 , 2026
    नई दिल्‍ली। इस धरती पर सभी इंसान एक तरह से बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी उनके हाथ, पैर, चेहरे आंखें, कान, नाक, लंबाई, चौड़ाई आदि एक दूसरे से अलग होती है। यहां तक कि समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) में शरीर के प्रत्येक अंग की बनावट, रंग, रूप और आकार के हिसाब से उसके व्यक्तित्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved