उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

15 महीने में कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत दी थी, भाजपा ने सब चौपट कर दिया

  • कांग्रेस के घर घर चलो अभियान जारी

उज्जैन। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में जनता को सुशासन दे दिया था लेकिन भाजपा की सरकार ने सब चौपट कर दिया और आज जनता परेशान हो रही है। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को घर घर चलो अभियान वार्ड 3 में चलाया गया। इस दौरान इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व सभापति आजाद यादव, योगेश शर्मा, विक्की यादव, अशोक भाटी, सुनील कछवाय, अशोक सारवान, कैलाश बिसेन सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया गया है। अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस सरकार की 15 महीने की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम आदमी के लिए काम किया है। किसान, गरीब और व्यापारी सभी कांग्रेस सरकार के दौरान योजनाओं से लाभान्वित हुए।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार आम लोगों को परेशान करने में लगी है। बिजली के बड़े बिलों से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। कोरोना संकट से जूझ रहे आम आदमी को बिजली बिल नहीं भर पाने की वजह से पुलिस से प्रताडि़त किया जा रहा है। उसके खिलाफ झूठे बिजली चोरी के केस बनवाए जा रहे हैं। कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगों को भाजपा सरकार चोर बताने में जुट गई है। महंगाई से वह बेहद परेशान हो गया है। इस अवसर डॉ. अंतर सिंह चौधरी, आनंद मीणा, शिव लश्करी, सलीम भाई, सत्यनारायण राठौर, सरदार सिंह बड़ेलिया सहित वरिष्ठ और युुवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष तबरेज खान ने दी।

Share:

Next Post

15 करोड़ से खाचरौद में सर्वसुविधायुक्त सीएम राईजिंग स्कूल बनेगा

Sun Feb 6 , 2022
नागदा। पूरे प्रदेश में पहले चरण में कुल 275 सीएम राईजिंग स्कूलों के निर्माण को मंजूरी मिली है, इनमें से एक स्कूल खाचरौद में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए 15 करोड़ की लागत से बनेगा जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस स्कूल भवन हेतु शासन द्वारा दो एकड़ भूमि चयनित की गई है। […]