img-fluid

12 पेज के सुसाइड नोट में युवती ने बताया कैसे मंगेतर ने मरने के लिए किया मजबूर

April 25, 2026

कडप्पा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा ज़िले में 26 साल की एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में सगाई होने के बाद उसके मंगेतर ने उस पर शादी तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। उसका शव बुधवार को कडप्पा के पटेल स्ट्रीट स्थित उसके घर में मिला। चिन्ना चौक के सब-इंस्पेक्टर प्रताप रेड्डी के मुताबिक, मृतक रेहाना ने हाल ही में अपनी MSc की डिग्री पूरी की थी और 15 फरवरी को उसकी सगाई बेंगलुरु में काम करने वाले टेक-प्रोफेशनल शाहजहां से हुई थी।

शाहजहां मूल रूप से कडप्पा ज़िले के प्रोड्डाटूर का रहने वाला है। शादी इसी साल अगस्त में होनी थी। शुरुआत में, दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और वे देर रात तक फ़ोन पर लंबी बातचीत करते थे। पुलिस का कहना है कि करीब तीन हफ़्ते पहले शाहजहां का बर्ताव कथित तौर पर बदल गया। 12 पेज के सुसाइड नोट में रेहाना ने बताया कि उसके मंगेतर ने उससे कहा था कि वह मुझे पसंद नहीं करता। उसके दिल में मेरे लिए कोई फीलिंग नहीं है। रेहाना ने कहा कि अतीत में उसके मंगेतर के चार महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। उसने खुद बताया था कि रेहाना के जिंदगी में आने से पहले उसकी चार गर्लफ्रेंड थी।


  • रेहाना के परिवार ने आरोप लगाया है कि शाहजहां का बर्ताव अचानक बदल गया और उसने रेहाना पर रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने हमारी बेटी से कहा कि उसे शराब की लत है और उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। उसने यह भी शिकायत की कि उसके पिता ने उसे ज़बरदस्ती शादी के लिए मजबूर किया है और रेहाना पर शादी तोड़ने का दबाव डाला। जब रेहाना ने उससे पूछा कि उसका बर्ताव अचानक क्यों बदल गया है, तो शाहजहां ने हमारी बेटी से साफ़-साफ़ कह दिया कि वह उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करता और उसके लिए उसके मन में कोई भावनाएं नहीं हैं। शाहजहां के इस बर्ताव ने हमारी बेटी को डिप्रेशन में धकेल दिया और उसने आत्महत्या जैसा इतना बड़ा कदम उठा लिया।

    रेहाना के माता-पिता ने कहा कि उसने अपनी आपबीती 12 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई है और हम पुलिस से अपील करते हैं कि शाहजहां को सज़ा दी जाए, जोकि हमारी बेटी की मौत का ज़िम्मेदार है। रेहाना के पिता की शिकायत पर चिन्ना चौक पुलिस ने शाहजहां और उसके माता-पिता एम. वीरैया और एम. वाहिदा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    Share:

  • इन्दौर में चौड़ाई के विवाद में अटक गई 7 सडक़ें

    Sat Apr 25 , 2026
    निगम अधिकारियों को भोपाल से निर्देश का इंतजार, पुराने अधिकारी कर चुके हैं इनकार इन्दौर। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) द्वारा मास्टर प्लान (master plan) में प्रावधान की गई सडक़ों (Roads) में से सात सडक़ों का निर्माण इन सडक़ों की चौड़ाई को लेकर विवाद के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। निगम के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved