img-fluid

इन्दौर में चौड़ाई के विवाद में अटक गई 7 सडक़ें

April 25, 2026

निगम अधिकारियों को भोपाल से निर्देश का इंतजार, पुराने अधिकारी कर चुके हैं इनकार

इन्दौर। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) द्वारा मास्टर प्लान (master plan) में प्रावधान की गई सडक़ों (Roads) में से सात सडक़ों का निर्माण इन सडक़ों की चौड़ाई को लेकर विवाद के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। निगम के अधिकारी इस बारे में भोपाल से स्पष्ट निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहां से कोई निर्देश नहीं मिल रहे हैं और जनप्रतिनिधि चौड़ाई कम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुराने अधिकारी अपने कार्यकाल में चौड़ाई घटाने से इनकार कर चुके हैं।


  • केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सडक़ निधि से इंदौर नगर निगम को 465 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इस राशि से नगर निगम को मास्टर प्लान में प्रावधान की गई 23 सडक़ों का निर्माण करना है। इनमें जो सडक़ें इंदौर शहर के अंदर आ रही हैं उनमें चौड़ाई को लेकर विवाद हो रहा है। जो सडक़ें शहर के बाहरी क्षेत्र में हैं उनमें तो बहुत ज्यादा तोडफ़ोड़ नहीं होना है, इसलिए काम आसानी से हो रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि जो सात सडक़ें उलझ गई हैं वहां जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सडक़ की चौड़ाई को कम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस दबाव के चलते नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पूरी तैयारी हो जाने के बावजूद इन सडक़ों का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इन सडक़ों के लिए इस तरह का दबाव-प्रभाव बनाया जा रहा हो। जब भी नगर निगम द्वारा इन सडक़ों का निर्माण शुरू करने की पहल की जाती है, तब दबाव-प्रभाव शुरू हो जाता है। अब तक तो हमेशा नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त द्वारा इस तरह के किसी भी दबाव को मानने से इनकार कर दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि इन सडक़ों का निर्माण ही शुरू नहीं हुआ। इस समय नगर निगम ने इन सभी सडक़ों पर नोटिस की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। तब विधायक और पार्षदों द्वारा सडक़ की चौड़ाई कम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कुछ सडक़ों के मामले में तो यह भी कह दिया गया है कि भोपाल बात हो गई है और राज्य सरकार द्वारा आदेश भेजा जा रहा है। अब तक इस तरह का कोई आदेश नगर निगम के पास नहीं आया है। इस रस्साकशी के चलते यह सभी सडक़ें एक बार फिर अटक जाने की स्थिति में आ गई हैं। अब आने वाले दिनों में इन सडक़ों को लेकर फैसला होना है। इस फैसले पर सभी की नजर लगी हुई है।

    चौड़ाई के विवाद में फंसी सडक़ें
    सडक़ प्रस्तावित चौड़ाई नेताओं की मांग
    सुभाष मार्ग 100 फीट 80 फीट
    मधुमिलन चौराहा से जगन्नाथ धर्मशाला 80 फीट 70 फीट
    जूनी इंदौर मुक्तिधाम से चंद्रभागा 80 फीट 70 फीट
    जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा 80 फीट 60 फीट
    नेमीनाथ मंदिर से एमजी रोड 80 फीट 60 फीट
    कंडीलपुरा की सडक़ 100 फीट 80 फीट
    गुटकेश्वर महादेव से सदर बाजार तक 60 फीट 50 फीट

    Share:

  • स्टारडम से आगे की कोशिश, किसे मिली सफलता और किसे उठाना पड़ा नुकसान..

    Sat Apr 25 , 2026
    नई दिल्ली।  बॉलीवुड (Bollywood) में कलाकार (Artists) अक्सर अपनी सीमाओं को तोड़ते हुए नए प्रयोग करने की कोशिश करते हैं, और इसी क्रम में कई एक्टर्स ने अभिनय (Acting) के साथ-साथ फिल्मों की स्क्रिप्ट (Script) लिखने की जिम्मेदारी भी उठाई। यह कदम जहां रचनात्मक स्वतंत्रता देता है, वहीं इसमें बड़ा जोखिम भी छिपा होता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved