आचंलिक

एक तरफा प्रेम में युवक ने महिला को मौत के घाट उतारा

  • धारदार हथियार से रेता गला

रीवा। जहा एक तरह मतदान महोत्सव की खुशियां लोंगो में थी और सुब से ही लोग मतदान व चुनाव की तैयारी में थे वही दूसरी ओर गोविंदगंज के शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में हुई एक घटना ने हडकम्प मचा दिया। लोंग चुनाव को भूल इसमें जुट गए। एक महिला को युवक ने एक तरफा प्रेम में मौत के घाट उतार दिया। महिला घर मे अकेली थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोंगो को हुई महिला को पुलिस को सूचना देने के बाद एसजीएमएच ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनाका खिंचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला सोमवती मिश्रा पति सच्चितनन्द मिश्रा को एक युवक चंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों की माने तो आरोपी महिला से एक तरफा प्रेम करता था व उसके किराना की दुकान में आकर उल्टा-सीधा बोला करता था, इतना ही नही महिला के पति ने बताया कि दुकान पर आने-जाने वालों सहित महिलाओं से अश्लीन हरकते करता था। इसलिए उसे दुकान में बैठने को मना किया गया।


इसी बात का विबाद दोनो के बीच मे था और युवक ने जान से मारने की धमकी पति को दी थी लेकिन महिला को अकेले पाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खुद को फांसी के फंदे में लटका कर जान दे दी। वह हत्या के बाद अपने ही घर के पीछे तालाब में गया और फांसी के फंदे में पेड से लटक गया। बताया गया कि युवक ने एक बार पहले महिला से जबरजस्ती का प्रयास किया था जिसकी शिकायत की गई थी उसे जेल भी हुई और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके बाद से ही युवक मारने की घमकी महिला के पति व उसे दे रहा था। महिला के पति ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 व 8.30 के बीच की है। मतदान के चलते वह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम करने गया था। तभी घर मे महिला को अकेला पाकर अरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी उसे आसपास के लोंगो ने दी।

 

Share:

Next Post

जबेरा जनपद में हुआ 70 फीसदी मतदान

Sat Jul 2 , 2022
कलेक्टर एसपी एवं प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश जबेरा, दमोह। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के द्वितीय चरण में जबेरा जनपद में 70 फ़ीसदी मतदान हुआ। जबेरा के 10 मतदान केंद्रों शहद जनपद के सभी 225 मतदान केंद्रों पर प्रशासन एवं पुलिस की चाक.चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से […]