भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा.. माता-पिता एवं मातृ-भूमि को याद रखते हुए जीवन में आगे बढ़ें विद्यार्थी

भोपाल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे माता-पिता एवं मातृ-भूमि को सदैव याद रखें। जो प्रतिज्ञा एवं संकल्प लिये हैं, उन्हें हमेशा अपने जीवन में याद रखें और अमल में लायें। अपने कार्यों से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें और विश्वविद्यालय की पहचान बने। उन्होंने दीक्षान्त समारोह नववर्ष विक्रम संवत की शुरूआत के दिन सम्पन्न होने को गौरव का विषय बताया है।



पटेल ने कहा कि वह जीवन में जहाँ भी रहे अपने सामथ्र्य के अनुसार हमेशा वंचित लोगों को सहयोग करें। वंचित लोगों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव मदद करें। शिक्षा ही ऐसा मार्ग है, जिससे हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षा ही समाज के सम्पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी शिक्षा को महत्वपूर्ण माना है। इतिहास में चाणक्य जैसे गुरू ने चंद्रगुप्त जैसे शिष्य को शिक्षा देकर महान सम्राट बनाया। विक्रम विश्वविद्यालय में भी ऐसे ही शिक्षक मौजूद हैं, जो विद्यार्थी को उन्नति के चरम तक पहुँचा सकते हैं। विक्रम विश्वविद्यालय का माहौल ऐसा बनाया जाये कि यहाँ का हर विद्यार्थी हर चुनौती का सामना करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़े और विश्वविद्यालय का नाम विश्व में रोशन हो। उन्होंने कहा कि जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य के लिये सतत प्रयत्नशील रहने पर सफलता जरूर मिलती है।

Share:

Next Post

अफसर और नेताओं की 'चारागाह' है लघु वनोपज संघ

Sun Apr 3 , 2022
रिटायर्ड आईएफएस आजाद सिंह डबास ने उठाए सवाल मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग भोपाल। मप्र सरकार के मुनाफे वाले उपक्रम मप्र राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ को लेकर रिटायर्ड आईएफएस आजाद सिंह डबास ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने वनोपज संघ को अफसर और नेताओं के लिए चारागाह बताया है। इस संबंध में उन्होंने […]