आचंलिक

नामदेव समाज के द्वारा निर्मित भव्य सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

गंजबासौदा। नामदेव समाज समिति द्वारा आयोजित भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण व सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लीना संजय जैन मौजूद रही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नामदेव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंज बासौदा नगर पालिका के अध्यक्ष शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र सिंह रघुवंशी सहित जिला पंचायत सदस्य गण सरपंच पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
नामदेव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव में भवन का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नामदेव समाज कर्मशील समाज है नामदेव समाज की सामाजिक,राजनैतिक आर्थिक उन्नति,के लिए समाज के लोगों को एकजुटता के साथ अपने हक और अधिकार के लिए बड़े संघर्ष के शंखनाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आयोजन समिति सभी सदस्यों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजन की प्रशंसा की स्थानीय जनप्रतिनिधि गणों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को मेरी जहां भी जिस प्रकार की आवश्यकता महसूस हो हम हर समय आपके सहायता के लिए मौजूद रहने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित विधायक लीना संजय जैन ने नामदेव समाज के द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की एवं समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र सिंह रघुवंशी, नामदेव समाज के प्रदेश महामंत्री सरोज बाला, नितिन नामदेव विदिशा, संतोष मंडवाल इंदौर, लाड साहब इंदौर नंदू भैया इंदौर, रामाशंकर नामदेव भोपाल, राजकुमार नामदेव सागर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संचालन समिति के अध्यक्ष प्रकाश नामदेव ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक नामदेव, जीते नामदेव, हर गोविंद नामदेव, मनोज नामदेव, दशरथ नामदेव सहित सामाजिक बंधु मौजूद थे।

Share:

Next Post

राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा से कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत : विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव

Sun May 14 , 2023
विदिशा। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 7 बजे माधवगंज चौराहे पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने जोरदार नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान नुक्कड सभा को संबोधित […]