विदेश

चीनी अफसरों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध बढ़ाए, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा- हम मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध


वाशिंगटन। बाइडन प्रशासन ने उन चीनी अफसरों के खिलाफ मौजूदा यात्रा प्रतिबंध का विस्तार कर दिया, जिन पर वह जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन का आरोप लगा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह चीन और विदेश में धार्मिक आजादी तथा बोलने की स्वतंत्रता के खिलाफ कार्रवाई में संलिप्तता के कारण इन अधिकारियों को अमेरिकी यात्रा करने से रोक रहा है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि किन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उसने यह जानकारी भी नहीं दी कि कितने अधिकारियों पर पाबंदी लगाई जाएगी।


विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान जारी कर कहा कि उन चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिन्हें चीन व उसके बाहर धार्मिक तथा आध्यात्मिक अनुयायियों, जातीय अल्पसंख्यक समूह के सदस्यों, असंतुष्टों, मानवाधिकार के पैरोकारों, पत्रकारों, श्रम संगठन के लोगों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के दमन के उद्देश्य वाली नीतियों या कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। उन्होंने कहा, हम दुनियाभर में मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कूटनीतिक और आर्थिक कदमों का इस्तेमाल करते रहेंगे।

Share:

Next Post

सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रही श्रीलंका, पेट्रोल पंप पर लगाई गई सेना, दिया जा रहा है एक-एक लीटर तेल

Wed Mar 23 , 2022
कोलंबो। श्रीलंका ने सैनिकों को पेट्रोल पंपों पर भेजने का आदेश दिया है, क्योंकि ईंधन के लिए रोजाना कतार में लगे हजारों मोटर चालकों के बीच छिटपुट विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। दक्षिण एशियाई द्वीप राष्ट्र सात दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, जिसमें बिजली ब्लैकआउट, भोजन और रसोई गैस […]