img-fluid

IND vs AFG Test: बुमराह को आराम, IPL में 4 मैच खेलने वाले गेंदबाज को मौका… संभावित स्क्वॉड

May 17, 2026

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL) 2026 के बाद टीम इंडिया सबसे पहले अपने घर में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ एक टेस्ट (Test) और 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेलेगी. सबसे पहले टेस्ट होगा, जो 6 जून से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला जाएगा. इस मुकाबले के जरिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने नए सीजन (2026-27) का खाका तैयार करेगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 मई को हो सकता है. इस दिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की बैठक होने जा रही है. एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस सीरीज के जरिए लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हो सकती है, जबकि रणजी ट्रॉफी 2026 में अपनी गेंदबाजी से तबाही मचाने वाले स्टार गेंदबाज को टेस्ट में पहली बार मौका मिल सकता है. ये वही खिलाड़ी है, जिसने आईपीएल 2026 में सिर्फ 4 मैच खेले हैं.

8.40 करोड़ का यह ‘जादूगर’ करेगा टेस्ट डेब्यू!
इन दिनों आकाश दीप और हर्षित राणा चोट से जूझ रहे हैं, जबकि सेलेक्टर्स ने बुमराह को टेस्ट मैच से आराम देने का मन बनाया है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में चयनकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार (Aqib Nabi Dar) पर दांव खेलने का मन बनाया है. फिलहाल ये रिपोर्ट्स हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि ये रिपोर्ट्स हकीकत बन पाती हैं या नहीं.

ये वही आकिब नबी हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था. इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो 30 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे. आईपीएल 2026 में उन्हें दिल्ली ने अब तक 4 मैच खिलाए, जिनमें उन्हें सिर्फ 4 विकेट मिले हैं. अब वे सीधे भारतीय टेस्ट कैप पहनने की कतार में सबसे आगे हैं.

वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं बुमराह
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चक्र का हिस्सा नहीं है, इसलिए बुमराह को टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो बुमराह वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं, क्योंकि अगले साल वनडे विश्व कप 2027 होना है. अगर बुमराह वनडे टीम में आते हैं, तो 19 नवंबर 2023 (वनडे विश्व कप फाइनल) के बाद यह पहला मौका होगा, जब वे नीली जर्सी में 50 ओवर के फॉर्मेट में गेंदबाजी करते नजर आएंगे.

सिराज और कृष्णा भी पेस बॉलिंग में नजर आ सकते हैं
भले ही यह टेस्ट मैच WTC का हिस्सा नहीं है, लेकिन चयनकर्ता श्रीलंका और न्यूजीलैंड के आगामी कड़े विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए कोर कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहते. बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे. वहीं मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हो सकती है.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय संभावित टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आकिब नबी डार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल और हर्ष दुबे.

Share:

  • Weather: केरल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, दक्षिण में भारी और उत्तर-मध्य में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

    Sun May 17 , 2026
    नई दिल्ली। इस मानसून सत्र (Monsoon Session) में देश के लगभग आधे हिस्से, उत्तर और मध्य भारत (North and Central India) में भीषण सूखा पड़ने की आशंका है। जून से सितंबर के बीच होने वाली मानसूनी बारिश (Monsoon Rains) के भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसका प्रमुख कारण प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved