खेल बड़ी खबर

Ind vs NZ: पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया

हैदराबाद (Hyderabad)। स्थानीय राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत (India) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (against new zealand) रोमांचक एक दिवसीय मैच (thrilling one day match) में 12 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन ही बना सकी।


भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पहले दोहरे शतक के बूते भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में आठ विकेट पर 349 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने 2-2 विकेट लिया। लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया।

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड निधारित 50 ओवर में 337 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ब्रेसवेल ने छक्का जमाया। अगली गेंद वाइड रही और इसके बाद अगली गेंद पर ब्रेसवेल एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की पारी का अंत हो गया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हाशिम अमला का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान

Thu Jan 19 , 2023
केपटाउन (Cape Town)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (south africa cricket team) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला (Former veteran batsman Hashim Amla) ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों (all forms of cricket) से संन्यास का ऐलान (Announced retirement) कर दिया है। 39 वर्षीय अमला दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं और वह 2022 में […]