
भुवनेश्वर । कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर आज यानि मंगलवार को आयोजित होने वाले भारत बंद के मद्देजर ओडिशा सरकार ने सभी सरकारी कार्यालय को बंद रखने का निर्णय लिया है।
कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण स्थिति सामान्य नहीं हुई है और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था स्वाभाविक नहीं है। ऐसे में भारत बंद के बुलावे के कारण परिवहन व्यवस्था अधिक प्रभावित होने की आशंका है। वहीं इस बंद का कोरोना संक्रमण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे, लेकिन समस्त प्रकार अत्यावश्यक सरकारी सेवा जारी रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved