img-fluid

भारत ने गाले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से परास्त किया

August 19, 2026


गाले । भारत ने गाले टेस्ट मैच में (In Galle Test match India) श्रीलंका को 165 रन से परास्त किया (Defeated Sri Lanka by 165 Runs) ।

  • मानव सुथार की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांचवें दिन दूसरे सेशन में दूसरी पारी में 206 रन पर समेट कर गाले टेस्ट अपने नाम किया। जीत के साथ 2 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है। श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था।

    टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। श्रीलंका ने अपने शुरुआती 4 विकेट मात्र 47 रन पर गंवा दिए थे। यही वह समय था, जब टीम की हार तय हो गई थी। हालांकि, कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और पहली पारी के शतकवीर सोनल दिनुशा ने 84 रन की पारी खेलकर टीम की हार कुछ देर के लिए टाली, लेकिन उनका ये प्रयास काफी नहीं था। दोनों के आउट होने के साथ ही श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई और 165 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा बैठी। युवा गेंदबाज मानव सुथार भारत के लिए दूसरी पारी के हीरो रहे। सुथार ने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सिराज-जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल के 167, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रन बनाए थे। श्रीलंका पहली पारी में सोनल दिनुशा के 100 और निरोशन डिकवेला की 80 रनों की पारी के बावजूद 284 पर सिमट गई थी और 178 रनों से पिछड़ी थी। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई थी। ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए थे। 178 रन की बढ़त के आधार पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

    Share:

  • सतीश चंद्र मिश्र को बड़ी जिम्मेदारी, ब्राह्मणों को साधने में जुटी मायावती

    Wed Aug 19 , 2026
    लखनऊ। मायावती ने बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को अहम जिम्मेदारी दी है। बीएसपी लीगल और मीडिया के साथ चुनाव की भी जिम्मेदारी दी गई है। बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और ब्राह्मण चेहरा सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव से पहले ये जिम्मेदारी दी गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती 2007 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved