img-fluid

भारत इस्राइल का सबसे भरोसेमंद साझेदार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र; ईरान तनाव के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान

August 04, 2026

यरूशलम। मध्य पूर्व में ईरान और इस्राइल (Iran and Israel) के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री (Benjamin Netanyahu) ने भारत और प्रधानमंत्री (Narendra Modi) के साथ संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत इस्राइल के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है और प्रधानमंत्री मोदी उनके सबसे करीबी मित्रों में शामिल हैं। नेतन्याहू ने भारत से मिलने वाले समर्थन को “अविश्वसनीय” बताते हुए दोनों देशों की मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी की सराहना की।

‘भारत के साथ रिश्ते हमारी प्राथमिकता’

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल केवल अमेरिका पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के साथ भी अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत भारत के साथ सहयोग को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

नेतन्याहू के मुताबिक, “हमें नए साझेदार और नए गठबंधन बनाने होंगे। भारत के साथ संबंधों में मैं लगातार निवेश कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और दोनों देशों के रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं।”


  • भारत से मिलने वाले समर्थन की खुलकर सराहना

    इस्राइली प्रधानमंत्री ने उन दावों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जाता है कि इस्राइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा कि यह धारणा वास्तविकता से मेल नहीं खाती।

    उनका कहना था कि भारत में उन्हें और इस्राइल को जो समर्थन मिलता है, वह बेहद मजबूत और “अविश्वसनीय” है। इससे दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की गहराई साफ दिखाई देती है।

    लगातार मजबूत हो रही है भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी

    पिछले कुछ वर्षों में भारत और इस्राइल के रिश्तों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, नवाचार और खुफिया सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों ने साझेदारी को नई मजबूती दी है। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों देशों के बीच नियमित संवाद जारी है।

    2018 की यात्रा से मिली नई गति

    साल 2018 में बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक अहम पड़ाव साबित हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा मिली।

    इसके बाद दोनों देशों ने अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाते हुए उन्हें ‘भारत-इस्राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी फॉर पीस, इनोवेशन एंड प्रॉस्पेरिटी’ के स्तर तक पहुंचाया। इसी क्रम में फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा ने रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान की।

    Share:

  • Assam Flood Crisis Deepens: Death Toll Reaches 87, Over 1.28 Lakh People Hit Across Seven Districts

    Tue Aug 4 , 2026
    Dispur: Assam continues to battle one of its worst flood disasters this year, with the death toll climbing to 87 and more than 1.28 lakh people affected across seven districts, according to the latest bulletin issued by the state government on Monday. The relentless floods have submerged hundreds of villages, damaged homes and roads, and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved