img-fluid

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से होगा लागू, 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

September 30, 2026

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand’s) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आगामी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Minister Piyush Goyal) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

भारत और न्यूजीलैंड ने वस्तुओं एवं सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। गोयल ने बताया कि यह समझौता दशहरा के दिन यानी 20 अक्टूबर से लागू होगा।

100 प्रतिशत भारतीय निर्यात शुल्क-मुक्त

समझौते के तहत न्यूजीलैंड को होने वाले भारत के 100 प्रतिशत निर्यात को शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच मिलेगी। वर्तमान में न्यूजीलैंड सिरेमिक, कालीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो कलपुर्जों समेत भारत से आयात होने वाली प्रमुख वस्तुओं पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक शुल्क लगाता है।


  • एफटीए लागू होने के बाद इन भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क संबंधी लाभ मिलेगा, जिससे दोनों देशों के बीच वस्तुओं के व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।

    न्यूजीलैंड करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश

    समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों के दौरान 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार के साथ-साथ निवेश संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ यह समझौता वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार के साथ निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share:

  • ईरान की सैन्य सप्लाई चेन पर अमेरिका का शिकंजा, हॉन्ग-कॉन्ग और पाकिस्तान से जुड़े 10 लोगों-संस्थाओं पर प्रतिबंध

    Wed Sep 30 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान (The US… Iran) की सैन्य सप्लाई चेन पर कार्रवाई करते हुए ईरान, हॉन्ग-कॉन्ग और पाकिस्तान से जुड़े 10 लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (The US… Iran) ने मंगलवार को यह कदम उठाया। इन लोगों और कंपनियों पर ईरान के रक्षा मंत्रालय के लिए हथियार और उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved