खेल

भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में हराया

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)। ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप (Men’s Hockey World Cup) से मेजबान भारत (host india out) बाहर हो गया है। रविवार को खेले गए क्रॉस ओवर मैच (cross over match) में न्यूजीलैंड की टीम (new zealand team) ने भारतीय टीम (Indian team) को पेनाल्टी शूटआउट (Penalty shootout) में हरा दिया। मुकाबले में निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली।

भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना था, लेकिन टीम मुकाबला हार गई। इसी के साथ भारत का पदक जीतने का सपना टूट गया। भारत 1975 के बाद से विश्व कप में कोई पदक नहीं जीत सका है।


मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मैच के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के लिए ललित कुमार उपाध्याय ने 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने 24वें मिनट पर एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। यह दूसरा गोल सुखजीत सिंह ने किया। हालांकि न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए पहला गोल दागा। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने 28वें मिनट पर पहला गोल किया। हॉफटाइम के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे रही।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल किया। 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार ने बेहतरीन गोल किया। भारत 3-1 से आगे हो गया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने मैच में शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।

चौथे क्वार्टर में शुरू से ही न्यूजीलैंड टीम ने आक्रामकता दिखाई और 49वें मिनट में सीन फिंडले ने शानदार गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। आखिरी मिनटों में दोनों टीमों ने गोल करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कोई गोल नहीं कर सका और निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 से बराबर रहा। इसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 5-4 से भारतीय टीम को हरा दिया।

पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमें

भारत                                    –                        न्यूजीलैंड

हरमनप्रीत सिंह ने किया गोल   –              निक वुड्स ने किया गोल
राजकुमार पाल ने किया गोल    –              सीन फिंडले ने किया गोल
अभिषेक गोल से चूके               –              हेडन फिलिप्स ने किया गोल
शमशेर सिंह गोल से चूके          –              सैम लेन गोल से चूके
सुखजीत सिंह ने गोल किया      –              सैम हिहा गोल से चूके
हरमनप्रीत सिंह गोल से चूके     –              निक वुड्स गोल से चूके
राजकुमार पाल ने किया गोल    –              सीन फिंडले ने गोल किया
सुखजीत सिंह गोल से चूके        –              हेडेन फिलिप्स गोल से चूके
शमशेर सिंह गोल से चूके          –              सैम लेन ने गोल किया (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अप्रैल, 2022 से तेल की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा: हरदीप सिंह पुरी

Mon Jan 23 , 2023
-बीते एक साल के दौरान सिर्फ 3 फीसदी बढ़ी डीजल की कीमतें नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri) ने कहा यूक्रेन पर रूस के हमले (ukraine russia attack) के बाद दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतें (energy prices rise) बढ़ी। इसके […]