विदेश

भारत ने अफगानिस्तान के लिए 1.6 टन जीवनरक्षक दवाएं भेजीं, तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार मदद

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद मुश्किल समय से गुजर रहे यहां के नागरिकों की मदद के वादे के तहत भारत ने शनिवार को पहली बार जीवन रक्षक दवाओं की 1.6 टन खेप अफगानिस्तान पहुंचाई। यह दवाएं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। यह खेप काबुल से दिल्ली आई उसी चार्टर्ड फ्लाइट में भेजी गई, जिसमें 10 भारतीयों व 94 अफगानिस्तानी अल्पसंख्यकों को शुक्रवार को भारत लाया था।

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद महमूदजई ने बताया कि मुश्किल समय में यह दवाएं कई परिवारों के लिए मददगार साबित होंगी। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान में चुनौतीपूर्ण हालात देखते हुए सरकार ने दवाओं की खेप विमान से भेजने का निर्णय लिया। इससे पहले लाए गए 94 अफगानिस्तानियों में हिंदू व सिख समुदाय के लोग शामिल हैं।

भारत ने सड़क मार्ग से पाकिस्तान होते हुए 50 हजार टन अनाज व दवाएं अफगानिस्तान भेजने की घोषणा भी की थी, जिसकी तैयारियां हो रही हैं। भारत कोशिश में है कि अफगानिस्तान को मानवीय मदद बमिलती रहे। काबुल में सभी पक्षों को शामिल करते हुए सरकार बनाने व अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग किसी भी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में न करने देने पर जोर दिया है।

Share:

Next Post

PM इमरान बोले- अमेरिका और पाक के बीच गहरी भागीदारी अफगानिस्तान में स्थिरता-विकास लाएगी

Sun Dec 12 , 2021
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में जब तालिबान कब्जा कर रहा था तो पाकिस्तान उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। पाकिस्तान ही पहला ऐसा देश था जिसने तालिबान का समर्थन किया था। लेकिन अब अफगानिस्तान बेहद आर्थिक संकट से गुजर रहा है लोगों के पास रोजगार नहीं है, अर्थव्यवस्था भी लगभग गर्त में जा चुकी है। […]