विदेश

भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब बनी उप रक्षा सचिव, सीनेट ने की पुष्टि

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को उप रक्षा सचिव के रूप नियुक्त किया है। इसकी पुष्टि अमेरिकी सीनेट ने की है। सीनेट ने आज राधा अयंगर प्लंब की रक्षा के उप अवर सचिव के लिए मतदान किया। वह 68-30 के वोट से जीतीं।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राधा अयंगर प्लंब ‘डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट’ के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया था। वह वर्तमान में रक्षा उप सचिव के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवारत हैं और उन्हें जून 2022 में पेंटागन के शीर्ष पद के लिए नामांकित किया गया था।


चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, राधा गूगल में विश्वास एवं सुरक्षा के लिए अनुसंधान एवं अंतर्दृष्टि की निदेशक थीं और व्यापार विश्लेषण, डाटा विज्ञान तथा तकनीकी अनुसंधान संबंधित टीम का नेतृत्व करती थीं। वह फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

उन्होंने रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Share:

Next Post

सूडान पर कब्जे की जंग-सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर एक्शन में भारत

Wed Apr 19 , 2023
खार्तूम। सूडान पर कब्जे के लिए सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच जारी हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 1800 से अधिक लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला किया है। आम आदमी की […]