विदेश

USA से लेकर पुर्तगाल तक की कमान संभाल रहे भारतवंशी, सुनक भी इस लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) से लेकर पुर्तगाल (Portugal) तक कई देशों में भारतीय मूल के व्यक्ति (person of indian origin) महत्वपूर्ण पदों पर हैं। इस सूची में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) भी शामिल हो गए हैं। फिलहाल इन सात देशों में भारतीय मूल के नेता शीर्ष पदों (top positions) पर हैं।

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस
कमला हैरिस (Kamala Harris) वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार डेमोक्रेटिक पार्टी की कोई महिला नेता उप राष्ट्रपति बनीं हैं। कमला हैरिस का भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु से रिश्ता है। वे 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम कर चुकी हैं।


मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ
प्रविंद कुमार जगन्नाथ (Pravind Kumar Jagannath) मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले कैबिनेट में कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। उनका जन्म ला कैवर्ने में एक भारतीय परिवार में हुआ था। उनका रिश्ता बिहार राज्य से है। मॉरीशस के मौजूदा राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन भी भारतीय मूल के ही राजनेता हैं।

पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा
एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costa) पुर्तगाल के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। इसी साल चुनाव में जीतने के बाद उनका यह तीसरा कार्यकाल है। कोस्टा पुर्तगाल के साथ ही गोवा से जुड़े हुए है। उनके दादा लुई अफोन्सो मारिया डी कोस्टा गोवा के निवासी थे। हालांकि, एंटोनियो कोस्टा का जन्म मोजाबिंक में हुआ था। उनके कई रिश्तेदार गोवा के मरगाओ के नजदीक रहते हैं।

सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब
सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब (Halima Yakub) के पूर्वजों का इतिहास भी भारत से जुड़ा हुआ है। उनके पिता भारतीय थे, जबकि मां मलयाली मूल की थीं। याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले वे सिंगापुर संसद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी
लेटिन अमेरिकी देश सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी (Chandrika Prasad Santokhi) के तार भी भारत से जुड़े हुए हैं। वे वहां प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी से जुड़े हुए हैं। यह पार्टी भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है और मूल रूप से इसे यूनाइटेड हिंदुस्तानी पार्टी कहा जाता था।

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली
कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली का रिश्ता भी भारत से रहा है। उनका जन्म साल 1980 में वहां रहने वाले एक भारतीय परिवार में हुआ था। वर्ष 2009 से 2015 तक वे मंत्री रहे।

सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन
हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाले देश सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी मूल रूप से भारतीय हैं। उनका रिश्ता बिहार के गोपालगंज से है। उनके पिता लोहार थे जबकि मां शिक्षिका थीं। 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत का बेटा बताया था।

Share:

Next Post

J&K: घाटी में 600 से ज्‍यादा हाइब्रिड आतंकी सक्रिय, सुरक्षा बलों के लिए बने मुसीबत

Wed Oct 26 , 2022
श्रीनगर। हाइब्रिड आतंकी (Hybrid Terrorists) कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में सुरक्षा बलों (security forces) के लिए मुसीबत बने हुए हैं। उनकी बढ़ती तादाद के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां (security agencies) जवाबी रणनीति बना रही है। ऐसे आतंकियों की सभी इलाकों में सूची बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के […]