
नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान (US-Iran) युद्ध हो, रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) युद्ध हो या फिर दुनिया अन्य ग्लोबल टेंशन. तमाम देश तेल-गैस संकट, महंगाई, इकोनॉमी स्लोडाउन से जूझ रहे हैं, लेकिन इन चुनौतियों के बीच भी भारतीय अर्थव्यस्था (Indian economy) तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. भारतीय अर्थव्यस्था की मजबूती का लोहा एक ही दिन में तीन ग्लोबल एजेंसियों ने माना है और भारत की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth) के अनुमान को बढ़ाया है. देश की आगे बढ़ती इकोनॉमी को लेकर फिच रेटिंग्स से लेकर S&P और एडीबी तक ने एक के बाद एक दनादन गुड न्यूज दी है.
S&P ने कहा- इस रफ्तार से भागेगी इकोनॉमी
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मजबूत इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज, हेल्थ सेवाओं तक पहुंच, मजबूत माल निर्यात और बढ़ते सरकारी निवेश का हवाला देते हुए India GDP Growth अनुमान में बढ़ोतरी की है. S&P ने मार्च 2027 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 7% की रफ्तार से होने का अनुमान जताया है. इससे पहले ये 6.6% था यानी 40 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है.
विदेशी एजेंसी ने अपनी नई एशिया-पेसिफिक इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर भरोसा जताया है और कहा है कि जून तिमाही में भारत में विकास दर उम्मीद से अधिक मजबूत रही और ये पूर्वानुमान में ताजा इजाफा करने के पीछे एक बड़ा कारण रहा है.
Fitch रेटिंग्स ने भी बढ़ाया अनुमान
फिच रेटिंग्स ने FY27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर अब 6.9% कर दिया है. इससे पहले ये पूर्वानुमान 6.4% था यानी इसके में Fitch Ratings ने सीधे 50 बेसिस पॉइंट का इजाफा कर भारत की बुलंदी पर अपनी मुहर लगाई है. एजेंसी ने इसके पीछे एक बड़ा कारण भारत में उम्मीद से अधिक मजबूत आर्थिक गतिविधियों और सात महीने से लगातार जारी वेस्ट एशिया युद्ध के बावजूद भारत की अच्छी स्थिति को बताया है.
फिच रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक लचीली साबित हुई है और FY27 की पहली छमाही में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण व्यापार में भारी गिरावट के बावजूद विकास दर में ग्रोथ जारी रही.
ADB ने भी दी Good News
फिच, एसएंडपी ग्लोबल के अलावा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एशिआई डेवलपमेंट बैंक यानी ADB ने भी अच्छी खबर दी है. साउथ एशिया के लिए भारत में मजबूत पब्लिक इन्वेस्टमेंट और निर्यात में स्थिर ग्रोथ के कारण इस साल के ग्रोथ अनुमान को जुलाई में जताए गए 6% से बढ़ाकर 6.4% कर दिया गया है. इसके साथ ही एशियाई विकास आउटलुक (ADO) सितंबर 2026 में एडीबी ने जुलाई में 4.3% के क्षेत्रीय महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 2026 के लिए 4.2% कर दिया है. यही नहीं इससे पहले मूडीज (Moody’s) ने भी भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बीते सप्ताह 7 फीसदी कर दिया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved