img-fluid

शी जिनपिंग का ऐतिहासिक अमेरिका दौरा: ट्रंप ने प्रोटोकॉल किनारे कर खुद किया स्वागत, व्हाइट हाउस में खास डिनर की तैयारी

September 24, 2026

नई दिल्ली. चीन (China) के राष्ट्रपति (President) शी जिनपिंग (Xi Jinping) अपनी पत्नी पेंग लियुइन के साथ अमेरिका (US) पहुंच गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने परंपरा से हटकर प्रोटोकॉल तोड़ा. उन्होंने व्हाइट हाउस में उनके आने का इंतजार करने के बजाय, खुद अमेरिकी एयरफोर्स के एंड्रयूज एयर बेस पहुंचकर जिनपिंग का वेलकम किया..

एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद चीनी राष्ट्रपति पहली बार अमेरिका पहुंचे हैं. वो तीन दिवसीय यात्रा पर वहां गए हैं. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने एयर बेस जाकर खुद उनका स्वागत किया. खास बात ये है कि जिनपिंग ऐसे समय में अमेरिका पहुंचे हैं, जब व्यापार, AI, ईरान के साथ युद्ध और ताइवान जैसे मुद्दों को लेकर दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव कायम है.


  • जिनपिंग के लिए स्टेट डिनर का आयोजन
    गुरुवार को व्हाइट हाउस में जिनपिंग का औपचारिक स्वागत किया जाएगा. सैन्य टुकड़ियों के निरीक्षण के बाद जिनपिंग और ट्रंप के बीच बंद कमरे में अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. शुक्रवार को दोनों नेता नेशनल आर्काइव्स का दौरा भी करेंगे.

    जिनपिंग के लिए व्हाइट हाउस में गुरुवार को एक शानदार स्टेट डिनर का भी आयोजन किया जाना है. इस डिनर में एनविया के जेन्सेन हुआंग और स्पेसएक्स के एलोन मस्क जैसी बड़ी तकनीकी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

    जिनपिंग का स्वागत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘पूरा टेक वर्ल्ड, पूरा बैंकिंग वर्ल्ड और भी बहुत लोग कल रात चीनी प्रेसिडेंट शी के लिए स्टेट डिनर में शामिल होंगे. काश हमारे पास और सीटें होतीं. ये एक बहुत अच्छा स्वागत था और मुझे लगता है कि वो इसकी तारीफ करेंगे. साथ ही, उस जगह पर उतरना बहुत अच्छा लगता है जिसे वो अब तक का सबसे सुंदर हेलीपैड मानते हैं.’

    इस सवाल पर कि ट्रंप ईरानन को लेकर जिनपिंग से क्या बात करेंगे, ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं. मैं उस पर और कई दूसरे मुद्दों पर बात करूंगा.’ उन्होंने चीन और अमेरिका को लेकर कहा, ‘हम दुनिया के सबसे सम्मानित देश हैं. दो साल पहले, हमारा मजाक उड़ाया जाता था. हमें बेवकूफों का झुंड समझा जाता था. हम दुनिया में कहीं भी सबसे सम्मानित देश हैं, कहीं ज्यादा.’

    जिनपिंग के दौरे का अमेरिका में विरोध
    चीनी राष्ट्रपति के शानदार स्वागत को लेकर अमेरिका की राजनीति में विरोध देखने को मिल रहा है. सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि चीन और शी जिनपिंग के साथ गंभीर मुद्दों को देखते हुए ट्रंप को उन्हें आमंत्रित नहीं करना चाहिए था. विकर ने तंज कसते हुए कहा कि डिनर के दौरान बातचीत में ट्रंप को चीन के भारी सैन्य विस्तार और ईरान को दिए जा रहे समर्थन जैसे मुद्दों को जरूर उठाना चाहिए.

    दूसरी तरफ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसका बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और ताकतवर सेनाएं हैं, इसलिए उच्च स्तर पर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है.

    नए हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड से जिनपिंग को इंप्रेस करेंगे ट्रंप!
    बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वो शी जिनपिंग को अपने नए हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड से इंप्रेस करना चाहते थे. वहीं, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि क्योंकि चीनी राष्ट्रपति अमेरिका आ रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत पूरे सम्मान के साथ किया जाना चाहिए.

    Share:

  • MP भाजपा के नए प्रभारी होंगे त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब.... डॉ. महेंद्र सिंह की जगह लेंगे

    Thu Sep 24 , 2026
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने त्रिपुरा (Tripura) के पूर्व मुख्यमंत्री और पश्चिम त्रिपुरा से सांसद बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का नया प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी ने उन्हें डॉ. महेंद्र सिंह (Dr. Mahendra Singh) की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी है. रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved