बड़ी खबर

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने सफलतापूर्वक अलग कर दिया चंद्रयान-3 से विक्रम लैंडर को


नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (Indian Space Agency) ने गुरुवार दोपहर चंद्रयान-3 से (From Chandrayan-3) विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को सफलतापूर्वक अलग कर दिया (Successfully Separated) । इसके साथ ही भारत का चंद्रयान मिशन एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है।


चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, “सवारी के लिए धन्यवाद, दोस्त! लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।

कल लगभग 1600 बजे नियोजित डीबूस्टिंग पर एलएम थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है।”इसरो के मुताबिक, लैंडर चंद्रमा के चारों ओर 153 किमी गुना 163 किमी की कक्षा में प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया।

इसरो ने कहा, इस बीच, प्रोपल्शन मॉड्यूल वर्तमान कक्षा में महीनों/वर्षों तक अपनी यात्रा जारी रखेगा।इसरो का कहना है कि 23 अगस्त को यान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा।

Share:

Next Post

सुप्रीम कोर्ट देश की सभी निचली अदालतों में वर्चुअल सुनवाई के लिए क्लाउड सॉफ्टवेयर स्थापित करेगा : सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़

Thu Aug 17 , 2023
नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ (CJI D.Y. Chandrachud) ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) देश की सभी निचली अदालतों में (In All Lower Courts of the Country) वर्चुअल सुनवाई के लिए (For Virtual Hearings) अपना क्लाउड सॉफ्टवेयर (Cloud Software) स्थापित करेगा (Will Install) । अनुच्छेद 370 पर संविधान […]