img-fluid

लंदन में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, रात में हमलावरों ने किया हमला; 7 संदिग्ध हिरासत में

June 15, 2026

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन (London) में 26 वर्षीय भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पश्चिमी लंदन के साउथहॉल इलाके (Southall area) में देर रात हुए हमले में युवक की जान चली गई, जबकि उसके एक साथी पर भी हमला किया गया। पुलिस ने मामले में सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह के रूप में हुई है। घटना पश्चिम लंदन के साउथहॉल इलाके में डॉर्मर्स वेल्स लेन जंक्शन के पास हुई। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अनुसार, देर रात कुछ लोगों ने गुरभेज सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी हमले का शिकार हुआ, हालांकि उसे मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


  • अस्पताल में तोड़ा दम

    हमले के बाद घायल गुरभेज सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन शरीर पर कई गंभीर घाव होने और अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना सबसे पहले लंदन एम्बुलेंस सर्विस ने दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    सीसीटीवी और गवाहों के सहारे जांच

    मेट्रोपोलिटन पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी एलिसन फॉक्सवेल ने बताया कि हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी ने घटना के दौरान कुछ देखा है या उसके पास फुटेज है तो वह जांच टीम से संपर्क करे।

    सात संदिग्धों से पूछताछ

    पुलिस ने हत्या के शक में मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया था। अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत पूछताछ के बाद छह लोगों को रिहा कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है।

    पुलिस ने कहा कि गुरभेज सिंह के परिवार के संपर्क में रहकर हर संभव मदद की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस सबूतों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    Share:

  • स्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

    Mon Jun 15 , 2026
    ब्रातिस्लावा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत रविवार को स्लोवाकिया (Slovakia) पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (President Peter Pellegrini) और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (Prime Minister Robert Fico) के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved