टेक्‍नोलॉजी

भारत की सबसे Fast Electric Bike लॉन्च, जानें क्‍या है खास

नई दिल्ली। Kabira Mobility ने दो नई High Speed Electric Motorcycle लॉन्च की हैं। इन मॉडल्स के नाम KM3000 और KM4000 हैं। इनमें से KM4000 को भारत की अब तक की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक माना जा रहा है।



कबीरा मोबिलिटी ने KM3000 को 1,26,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। वहीं KM4000 की कीमत 1,36,990 रुपये है। KM3000 में कंपनी ने 4kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और साथ में BLDC (ब्रशलैस DC इलेक्ट्रिक मोटर) दिया गया है। यह बाइक इकॉनमी मोड में 120KM की रेंज ऑफर करती है वहीं स्पोर्ट्स मोड में 60km की रेंज ऑफर की गई है।

वहीं बात करें KM4000 की तो इस बाइक में 4.4kWh की बैटरी दी गई है और 8kW मोटर दिया गया है। यह बाइक ईको मोड में 150 किमी की दूरी तय कर सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 120KM प्रति घंटा है। स्पोर्ट्स मोड में आप इस बाइक से 90 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।

इन दोनों ही बाइक्स की बैटरी 2 घंटा 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है। वहीं बूस्ट चार्ज से इसे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। ईको चार्ज मोड में इसे 6 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Share:

Next Post

Driving License के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं, Online मिलेंगी ये 18 सर्विस, देखें लिस्ट

Fri Mar 5 , 2021
नई दिल्ली। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), लर्नर लाइसेंस या फुल लाइसेंस या व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र) ये सभी सेवाएं ऑनलाइन मिल जाएंगी। केंद्र ने गुरुवार को 18 आरटीओ सेवाओं को डिजिटल करने के लिए एक अधिसूचना जारी कर […]