बड़ी खबर

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग, अटकी रही यात्रियों की सांसें

नई दिल्ली। भारत के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने यह फैसला लिया। फ्लाइट सुरक्षित लैंड करा ली गई। जांच के बाद विमान में कोई खराबी नहीं पाई गई है। हालांकि विस्तृत जांच के लिए अभी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है।

खबर के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1007 तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही थी लेकिन रास्ते में पायलट को विमान में कुछ जलने की बू आई। इस पर तुरंत पायलट ने तय प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। इसके बाद विमान को इंडोनेशिया के मेदान इलाके में कुआलानामु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।


विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई तो प्राथमिक तौर पर अभी विमान में कोई खराबी नहीं मिली है लेकिन अभी विमान इंडोनेशिया के एयरपोर्ट पर ही है और विस्तृत जांच के बाद ही इसे उड़ान की इजाजत दी जाएगी। विमान के यात्रियों को एक अन्य विमान से सिंगापुर भेजा गया है।

इससे पहले बीती अप्रैल में भी इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान को तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। विमान में बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग के वक्त विमान में 137 यात्री सवार थे।

Share:

Next Post

पश्चिम को नई कनेक्टिविटी मुहैया कराएंगे भारत, इस्राइल व अरब देश, एली कोहेन ने बताया ये प्लान

Wed May 10 , 2023
नई दिल्ली। इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एली कोहेन राजनीतिक-आर्थिक दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उन्होंने एक आर्थिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें मुख्य रूप से जल प्रबंधन और कृषि के क्षेत्र से 36 इस्राइली व्यवसायी शामिल थे। दिल्ली यात्रा के दौरान विदेश मंत्री कोहेन […]