विदेश

Indonesia : 53 लोगों के साथ Submarine गायब, तलाश जारी

जकार्ता। इंडोनेशियाई सेना (Indonesian Army) ने बुधवार को बताया कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी (Submarine) लापता हो गई है। इस पनडुब्बी में 53 लोग सवार थे और इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी है।

सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से मांगी मदद
सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 सबमरीन बुधवार को एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज में हिस्सा ले रही थी, इसी दौरान वह लापता हो गई। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है पनडुब्बी (Submarine) बाली के उत्तर में करीब 95 किलोमीटर दूर पानी में गायब हुई। जाहजंतो ने कहा कि नौसेना ने इलाके में जलराशिक जहाज समेत कई जहाजों को पनडुब्बी की तलाश में तैनात किया है, इसके अलावा सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से भी मदद मांगी गई है। जिनके पास पनडुब्बी सहायता जहाज हैं।


53 लोग पनडुब्बी के साथ गायब
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि नौसेना का मानना है कि पनडुब्बी समुद्र तल में 700 मीटर की गहराई में डूब गई है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पनडुब्बी कैसे लापता हुई। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी को गोता लगाने की मंजूरी दी गई थी और इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया। उसने कहा कि एक हेलीकॉप्टर ने बाद में उस जगह तेल बिखरा पाया जहां पनडुब्बी को समुद्र में गोता लगाना शुरू करना था। इसमें कहा गया कि पनडुब्बी में चालक दल के 49 सदस्य, उसके कमांडर और तीन गनर्स थे।

1981 से सर्विस में थी ये पनडुब्बी
जर्मनी में निर्मित यह पनडुब्बी 1981 से इंडोनेशिया में सेवा में है। गुरुवार को होने वाली प्रक्षेपास्त्र दागने की एक एक्सरसाइज के लिये आज तैयारी कर रही थी। इस अभ्यास में सेना प्रमुख व अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल होने वाले थे। इंडोनेशियाई नौसेना के बेड़े में अभी पांच पनडुब्बी हैं और उसकी 2024 तक इनकी संख्या बढ़ाकर आठ करने की योजना है। करीब 17000 द्वीपों के साथ इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है और हाल के वर्षों में उसे कई समुद्री चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिनमें नातुना द्वीप के निकट कई चीनी पोतों से जुड़ी घटनाएं भी शामिल हैं।

Share:

Next Post

Petrol और Diesel फिर हो सकता है महंगा, 3 रुपये/लीटर तक बढ़ जाएंगे दाम, जानिए वजह?

Thu Apr 22 , 2021
नई दिल्ली। आम आदमी को बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल खरीदना महंगा पड़ सकता है. बहुत जल्द पेट्रोल व डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में तेजी आएगी. एक सरकारी सूत्र ने बताया है कि तेल कंपनियां (Oil Company) चल रहे विधानसभा चुनावों (Assembly election 2021) के अंत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा सकती […]