img-fluid

इंदौर: गणगौर घाट को संवारने की फिर योजना बनेगी

May 07, 2026

  • अफसरों ने किया निरीक्षण… पहले सफाई अभियान, फिर कार्य होंगे

इंदौर। छत्रीबाग के वर्षों पुराने गणगौर घाट के आसपास के हिस्सों को फिर से संवारने की तैयारी है। इसके लिए पहले चरण में नगर निगम पूरे क्षेत्र में बड़ा सफाई अभियान चलाएगा और उसके बाद वहां छत्रियों और वर्षों पुराने मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।

नगर निगम के अफसरों की टीम रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंच रही है और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। कमिश्नर क्षितिज सिंघल से लेकर निगम के सभी अपर आयुक्त और कई अन्य अधिकारी सुबह-सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचते हैं और वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों से लेकर झोनल अधिकारियों से जानकारियां ली जाती हैं।


  • स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने से पहले निगम का अमला पूरी तरह मुस्तैदी से काम में जुटा हुआ है और आज सुबह निगम के कई आला अधिकारी गणगौर घाट, छत्रीबाग और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। कुछ वर्षों पहले निगम ने गणगौर घाट के आसपास बड़ा सफाई अभियान चलाया था, लेकिन फिर से स्थिति खस्ताहाल हो गई। अधिकारियों ने वहां फिर से बड़ा सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ छत्रियों और वर्षों पुराने मंदिरों के आसपास रंगरोगन और पौधारोपण की प्लानिंग की है। इसके अलावा सौंदर्यीकरण के तहत कई कार्य कराए जाएंगे।

    Share:

  • A Trusted Name in Reliable and Innovative Healthcare Solutions

    Thu May 7 , 2026
    In the rapidly evolving healthcare sector, the role of dependable medical equipment is more important than ever before. Hospitals, clinics, and healthcare professionals rely heavily on high-quality instruments to ensure accurate diagnosis, effective treatment, and patient safety. Among the brands contributing significantly to this mission is Niscomed, a trusted name in the medical equipment industry known […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved