इंदौर। विनोबा नगर (Vinoba Nagar) में रात को एक घर में बच्चे से विवाद (Controversy) के बाद आग (Fire) लगाने दी गई। आग (Fire) लगाने वाले को समझाने पहुंची महिला (Woman) को चाकू (Knife) मार दिया। पुलिस (Police) ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है।
विवाद की शुरुआत विनोबा नगर (Vinoba Nagar) के सांई मंदिर (Sai Mandir) से हुई। बताया जा रहा है कि यहां 16 साल का कुणाल कौशल खेलने गया था। उसका विवाद (Controversy) अमन उर्फ पारस बौरासी से हुआ। वह घर लौटा तो उसने चाचा विजय को बताया कि उसे अमन अंकल ने पीटा। इसके बाद विजय अमन को समझाने गया। यहां भी विवाद (Controversy) हुआ।
अमन को चोट आई तो विजय ने कहा कि तेरा इलाज करा देते हैं। आरोप है कि बाद में अमन विजय और उसके भतीजे कुणाल के घर पहुंचा और पेट्रोल डालकर घर में आग (Fire) लगा दी। आगजनी में घर का पूरा सामान जल गया। विजय की पास में रहने वाली मौसी अमन को समझाने आई तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसे चाकू मार दिया। घायल पक्ष के लोगों ने अमन के बारे में पुलिस को बताया कि उस पर पुराने मामले भी दर्ज है, जिसकी जांच करने की पुलिस ने बता कही है। फिलहाल अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share:![](https://www.agniban.com/wp-content/uploads/2021/03/wagroup-join-banner.png)