img-fluid

इंदौर: 31 निर्देशों के साथ जनगणना की हैंडबुक तैयार, लापरवाही न करने की दी चेतावनी

November 26, 2026

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं

इंदौर। मकानों (houses) की गणना के बाद अब नागरिकों (Citizens) की जनगणना (Census) फरवरी से शुरू होना है, जिसमें 10 जनवरी से ऑनलाइन स्वगणना (Online Self-Assessment) और फिर उसके बाद 25 जनवरी से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना से जुड़ी जानकारी एकत्रित करेंगे। कल भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने सभी अधिकारियों खासकर कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जनगणना के कार्य को ना सिर्फ गंभीरता से लें, बल्कि प्रशिक्षण से लेकर अन्य जिम्मेदारी भी खुद ही संभालें। भारत सरकार द्वारा जारी 31 से अधिक परि-पत्रों और दिशा-निर्देशों की एक समग्र हैंडबुक भी तैयार की जा रही है।

[rekoist]

देशभर में जनगणना-2027 की तैयारी चल रही है और इंदौर सहित मध्यप्रदेश में भी पहले चरण में मकानों की गिनती की गई और अब कुल कितनी आबादी है इसका पता लगाया जाएगा। अभी तक 2011 की जनगणना के आधार पर ही सरकारी योजनाएं बनती रही और उसके आधार पर ही मास्टर प्लान से लेकर यातायात सर्वे सहित अन्य कार्य होते हैं। अब भारत सरकार ने पिछले साल जनगणना कराने का निर्णय लिया, जिसमें जातिगत गणना भी शामिल की गई है। हालांकि उसके परिणाम घोषित होंगे अथवा नहीं, यह तो जनगणना पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है और कल भोपाल के प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने सभी 55 जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे मैदानी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान खुद उपस्थित रहें और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अपने अधिनस्थ अधिकारियों पर ना छोड़ें। जनगणना के मैदानी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी और प्रारम्भिक स्तर पर ही जवाबदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस सम्मेलन में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय शुक्ला और भारत सरकार के जनगणना उपमहानिदेशक विश्वजीत दास सहित सभी संभागायुक्त, कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों से ही देश और प्रदेश की विकास योजनाएं तैयार होंगी। इसमें खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, अधोसंरचना सहित अन्य योजनाएं शामिल होंगी। लिहाजा प्रामाणिक आंकड़ों को तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का काम रहेगा। लिहाजा इसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता में कोई असर ना पड़े, लिहाजा इसे गंभीरता से पूरा किया जाए। एआई की तकनीक का भी इस्तेमाल इसमें होगा और एक समग्र हैंडबुक भी मैदानी अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें जनगणना से जुड़ी सभी तरह की जानकारी, केन्द्र के दिशा-निर्देश आदि शामिल रहेंगे।

Share:

  • फिल्म 'साजन' की शूटिंग का अनसुना किस्सा: माधुरी का क्लोजअप आते ही कैमरे के पास पहुंच जाते थे संजय दत्त

    Thu Nov 26 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)की दुनिया में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनकी कहानियां पर्दे पर जितनी दिलचस्प थीं उतने ही यादगार उनके सेट से जुड़े किस्से भी रहे हैं। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन (film Saajan was released in 1991)भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। संजय दत्त (Sanjay Dutt)माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved